स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

पंचायत में छात्रों का कबूलनामा, कोल्डड्रिंक नहीं स्कूल में बीयर पी थी !

ग्रामीणों ने अध्यापकों पर लगाए लापरवाही व सबूत मिटाने के आरोप !

जींद : तहलका न्यूज


जींद जिले के जुलाना क्षेत्र के गांव बुढ़ा खेड़ा में स्कूल में छात्रों द्वारा बीयर पीने के मामले में एक पंचायत का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों ने पंचायत व अध्यापकों के समक्ष कबूल किया कि उन्होंने स्कूल में कोल्डड्रिंक नहीं बल्कि बीयर पी थी। जिसके बाद ग्रामीण भडक़ गए और स्कूल के अध्यापकों पर जमकर आरोप लगाए। 







छात्रों के विवाद को लेकर गांव बुढ़ा खेड़ा के सरकारी स्कूल में एक पंचायत का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता पूर्व मास्टर जयसिंह ने की। ग्रामीणों ने कहा कि छात्र तो लापरवाह थे ही साथ ही स्कूल के अध्यापक भी बड़े ही लापरवाह निकले। ग्रामीणों ने कहा कि स्कूल से दो किलोमीटर दूर शराब के ठेके से छात्र स्कूल में बीयर भी ले आए और स्कूल में बैठकर पी भी गए। लेकिन इस बात की अध्यापकों को भनक तक नहीं लगी। ऐसे में अध्यापक कहां पर थे, क्या वो भी मौज मस्ती कर रहे थे। ग्रामीणों ने कहा कि स्कूल में पंचायत द्वारा स्कूल के हर कमरे और आवश्यक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए थे। ग्रामीणों ने आरोप लगाए कि अध्यापकों ने ही सबूत मिटाने के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को डिलिट कर दिया है। ऐसे में अध्यापक छात्रों को शिक्षित करने की बजाय उनके गलत कार्यो में साथ देकर बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। 




क्या कहते है स्कूल के मुखिया

राजकीय उच्च विद्यालय, बुढ़ा खेड़ा लाठर के प्राचार्य त्रिलोकी शर्मा से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि छात्रों ने अपनी गलती मान ली है। उन्होंने स्कूल समय में बीयर पी थी। अभिभावकों को इस बारे अवगत करवा दिया गया है। ग्रामीणों द्वारा गठित कमेटी जो भी फैसला लेगी उसे माना जाएगा।




असल मामला ये है

गौरतलब है कि स्कूल में एक छात्र के जन्मदिन के अवसर पर स्कूल के दसवीं और 10+1 कक्षा के तीन छात्रों और तीन छात्राओं ने स्कूल परिसर में बैठकर बीयर पी थी। इस बारे में अध्यापकों ने छात्रों के अभिभावकों को अवगत करवाने के लिए स्कूल में बुलाया तो इसकी भनक ग्रामीणों को लग गई और कहा कि इस बारे में एक कमेटी का गठन किया जाएगा और वो ही इस बारे में उचित कदम उठाएगी। 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |