हिसार जिले के गांव में पुलिसकर्मियों पर हमलाकर फाड़ी वर्दी, दो घायल !
गांव कालीरावण में जुआरियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला
प्रतीकात्मक फोटोहिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
हिसार जिले के गांव कालीरावण में जुआ खेलने की सूचना पुलिस को लगी तो पुलिस की एक टीम गांव में पहुंची तो जुआ खेल रहे लोगों ने अन्य के साथ मिलकर हमला कर दिया और दो पुलिसकर्मियों की वर्दी फाड़ दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में पुलिस कर्मचारी संदीप ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गांव कालीरावण के खेतों में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं तो तुरंत ही एक टीम का गठन किया गया। जिसमें उसको भी शामिल किया गया और चार सदस्यों की टीम गांव में बताए गए ठिकाने पर पहुंची तो जुआ खेल रहे कुछ लोग तो पुलिस को देखकर भाग गए। लेकिन दिनेश व रमेश को पकड़ा तो दोनों ने संदीप व राजेन्द्र पर हमला कर दिया और वर्दी फाड़ दी। इसी समय वहां पर रमेश का भाई सुरेश व दो तीन अन्य लोग भी आ गए और उन्होंने पुलिस कर्मियों पर हमला कर घायल कर दिया और धमकी दी कि अगर दौबारा से उनके खेत या गांव में आए तो जान से मार दिए जाओगे।
गंभीर रूप से घायल पुलिस कर्मियों को अग्रोहा मैडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने संदीप के ब्यान पर रमेश, दिनेश, सुरेश व अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। फिलहाल सभी आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks