हिसार जिले में भाजपा को लगा तकड़ा झटका, विधानसभा चुनाव लड़ चुके नेता सहित तीन ने थामा कांग्रेस का हाथ !
गठबंधन सरकार में भ्रष्ट्राचार का बोलबाला, गठबंधन के विधायक व मंत्री ही खोल रहे हैं राज - दीपेन्द्र हुड्डा
हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
गठबंधन सरकार में भ्रष्ट्राचार का पूरा बोलबाला है, इनके मंत्री, विधायक और सांसद एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं। हिसार जिले की जनता ने तो विधानसभा चुनाव में इनकी 75 पार की उम्मीदों पर पानी ही फेर दिया। उक्त शब्द कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दीपेन्द्र सिंह हुड्डा ने हिसार के राजगढ़ रोड़ पर स्थित कांग्रेस भवन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहे। इस दौरान आदमपुर विधानसभा सीट से 2014 में भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ चुके कर्ण सिंह रानौलिया, कृष्ण मंगला और दिलबाग सिंह आर्य ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभाव व राज्यसभा सांसद दीपेन्द्र हुड्डा की मौजूदगी में भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए।
राज्यसभा सांसद एवं कांग्रेसी नेता दीपेन्द्र हुड्डा ने पंचायत मंत्री देवेन्द्र बबली के ब्यान का हवाला देते हुए कहा कि टोहाना में भाजपा ने लूट मचाई हुई है और नारनौंद के विधायक रामकुमार गौतम तो शुरू दिन से ही पोल खोलने में लगे हुए हैं। वहीं रोहतक से सांसद अरविंद शर्मा ने भी ब्यान दिया था कि पूर्व मंत्री मलाई खा रहे हैं, जबकि विकास के नाम पर कोई काम नहीं हो रहा है। दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि आठ साल के शासन में जितना भ्रष्ट्राचार हुआ है वो कभी नहीं हुआ और अपने आपको भ्रष्ट्राचार मुक्त बताने का ढोंग कर रहे हैं। लेकिन प्रदेश की जनता सब जानती है और आदमपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा जजपा गठबंधन को सबक सिखाने का काम करेगी। आने वाला समय कांग्रेस पार्टी है, क्योंकि इन आठ सालों में जनता सब जान चुकी है कि आम गरीब व्यक्ति का भला केवल कांग्रेस पार्टी ही कर सकती है।
हरियाणा कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उदयभान एवं सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने जनसेवक अशोक गोयल मंगालीवाला के आवास पर आयोजित बैठक एवं जलपान समारोह में हिस्सा लिया। इस अवसर पर अशोक गोयल मंगालीवाला ने अध्यक्ष उदयभान व सांसद दीपेंद्र हुड्डा का अभिनंदन किया। इस दौरान पूर्व विधायक नरेश सेलवाल, पूर्व मंत्री जयप्रकाश, पूर्व विधायक रामभगत एवं पूर्व मंत्री संपत सिंह सहित कांग्रेस के कई नेता एवं काफी तादाद में कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान सांसद दीपेंद्र हुड्डा व अध्यक्ष उदयभान ने कहा कि वर्तमान समय में जहां भ्रष्टाचार का बोलबाला है, वहीं महंगाई व बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। उन्होंने आदमपुर उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के जीतने का दावा भी किया।
एक वार्ता के दौरान मंगालीवाला ने कहा कि जनता कांग्रेसी की नीतियों में विश्वास रखती है और आदमपुर उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी ही विजयी होगा। अशोक गोयल मंगालीवाला ने सामाजिक कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता पर ध्यान देना अत्यंत आवश्यक है। मंगालीवाला ने कहा कि जनसेवा ही उनका उद्देश्य है। इसी उद्देश्य के चलते उन्होंने अपनी जन्मभूमि को कर्मभूमि बनाया है।उन्होंने कहा कि अब यही उद्देश्य है कि जनप्रतिनिधि बनकर शहर व गांवों का विकास कर सकूं। उन्होंने कहा कि गांवों की समस्याओं का निराकरण करके उनका विकास करना ही उनकी प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने कहा कि वे न केवल गांवों में खेती योग्य जल संबंधी समस्याओं को सुलझाना चाहते हैं बल्कि उनका सपना है कि हर गांव में स्मार्ट स्कूल हो, जहां बच्चे स्मार्ट बोर्ड एवं स्मार्ट क्लास में शिक्षा ग्रहण कर सकें। इतना ही नहीं वे चाहते हैं कि हर बच्चा एयरकंडीशनर बस में अपने घर से विद्यालय जाए ताकि वहां जाकर वह पढ़ाई में पूरा ध्यान लगा सके। मंगालीवाला ने कहा कि गांवों में जगह-जगह लगे गोबर के ढेरों के समुचित उपयोग के लिए उनके पास सशक्त योजना है। इससे न केवल गांवों में सफाई व्यवस्था दुरुस्त हो जाएगी, बल्कि ग्रामीणों को आजीविका का बेहतर साधन भी मिल जाएगा। इसी भांति गोशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने की दिशा में भी वे प्रयत्नशील हैं।



कोई टिप्पणी नहीं
Thanks