स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हांसी व्यापारी पर जानलेवा हमला करने के मामले में हिसार सहित दूसरे जिलों के सात गिरफ्तार !

 सीआईए वन टीम ने किया लड़ाई झगड़ा कर जानलेवा हमला करने के मामले में गिरफ्तार !



हांसी : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज


 हांसी में व्यापारी प्रवीन तायल के साथ लड़ाई झगड़ा करने के मामले में हांसी में शनिवार को दुकानकदारों ने बाजार बंद कर पुलिस कार्यवाही ना होने से रोश जताया तो पुलिस की अनेक टीमें आरोपितों को पकडऩे के लिए लगातार दबीश दे रही थी। सीआईए वन की टीम ने इस मामले के सात आरोपितों को पकडऩे में सफलता हासिल की है। 











हांसी के मुलतान किताब घर के पास आधा दर्जन युवकों ने शुक्रवार की रात को व्यापारी प्रवीन तायल के साथ लड़ाई झगड़ा कर जानलेवा हमला कर दिया था। इस झगड़े में प्रवीन तायल गंभीर रूप से घायल हो गया था और उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। गंभीर हालत को देखते हुए उसे हिसार रैफर कर दिया था। व्यापारी पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में दुकानदारों ने सुबह से ही मुनादी शुरू कर दी थी कि शनिवार को दोपहर दो बजे तक सभी दुकानें बंद रहेंगी और आगे का फैसला रविवार को एक बैठक कर लिया जाएगा। 











इस मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अनेक टीमों का गठन किया और सभी ने आरोपित युवकों के संभावित ठिकानों पर दबीश दी। सीआईए वन की टीम ने छापेमारी करते हुए इस मामले के सात आरोपितों को धर दबौचने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान कुलदीप उर्फ केडी वासी ढाणी केंदु ,अनिल उर्फ गोलू वासी ढाणी केंदु , गुलशन उर्फ  छोटू वासी बलियाली जिला रोहतक , मनजीत वासी शेखपुरा,  अनूप वासी ढाणी राजू,  मुकेश उर्फ महेश वासी  ढाणी कुतुबपुर, व कृष्ण वासी शेखपुरा के रूप में हुई है।पुलिस के मुताबिक रविवार को इन आरोपितों को अदालत में पेश कर रिमांड की मांग की जाएगी। 


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |