स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हांसी के नजदीकी गांव में बिजली चोरी पकड़ने गई बिजली निगम की टीम पर हमला, जेई हिसार रैफर !

 

हांसी :  सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज


                     बिजली चोरी पकड़नेगांव उमरा में गई बिजली निगम की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। बिजली निगम के जेई सहित पूूरी  टीम को मौके से भागकर जान बचानी पड़ी। जेई को गंभीर चोट आई बताई जा रही हैं, जिन््हें हांसी के सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हिसार रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। 







                जेई रोहताश कुमार की अगुवाई में बिजली निगम की टीम जैैसे ही गांव उमरा में पहुंची, वहां मौजूद ग््रामीणों ने विरोध करना शुरू कर दिया। इस दौरान जेई ने एक घर में बिजली चोरी पकड़ी और कार्रवाई की बात कही। बिजली निगम के कर्मचारियों के अनुसार कार्रवाई के विरोध में एकजुट ग्रामीणों ने जेई रोहतास के साथ मारपीट शुरू कर दी और  दोबारा से गांव में बिजली चोरी पकड़ने आने पर जान से मारने की धमकी दे रहे थे। टीम की अगुवाई कर रहे जेई रोहताश कुमार व मंगतराम, राजेंद्र सिंह लाइनमैन, राजेश कुमार एएलएम स्टाफ ने किसी तरह से वहां से निकलकर अपनी जान बचाई। जेई ने अपने उच्च अधिकारियों को अवगत कराया और इसकी शििकायत  सदर थाना हांसी में की।  इस मामले को लेकर ऑल हरियाणा पॉवर कारपोरेशन वर्कर यूनियन ने कड़ी नाराजगी जताते हुए तुरंत दोषियों पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |