हिसार छात्रावास से अज्ञात परिस्थितियों में छात्र लापता
पटेल नगर के अंबेडकर छात्रावास से छात्र लापता
हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
हिसार के पटेल नगर स्थित अंबेडकर छात्रावास से एक छात्र अज्ञात परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस में की तो पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर तालाश शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में फतेहाबाद जिले के रतिया क्षेत्र के गांव दादुपुर निवासी संदीप पुत्र ओमप्रकाश ने बताया कि उसका भाई छोटू हिसार के पटेल नगर स्थित अंबेडकर छात्रावास में रहता था। वो यहां पर अपनी परीक्षा की तैयारी करने के साथ साथ डॉक्टरी (ओटी) का काम सिखता था। जोकि 7 सितंबर को बिना कुछ बताए छात्रावास से चला गया। जब देर रात तक उसका कोई फोन नहीं मिला तो वो हिसार पहुंचे और पता किया। जब पता किया तो पता चला कि वो बिना किसी को कुछ बताए यहां से चला गया है।
जांच अधिकारी SI रामपाल ने बताया कि पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर तालाश शुरू कर दी है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks