भगवान न करें तो अबकी बार उन्नीस- बीस होगी तो 26 साल का फिर इंतजार करना पड़ेगा !
क्या आदमपुर हलके का वनवास होगा खत्म !
हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
कार्यकर्ताओं को देखकर मन में तकलीफ होती है तो मेरा भी धर्म बनता है। इसलिए क्या मैं इस्तीफा दें दूं कल। आगे उप चुनाव में फालतू वोट दोंगे। कल मैं इस्तीफा दूंगा। परसों भाजपा जॉइन करूंगा। आदमपुर उप चुनाव 3 से 4 महीने में होगा। भगवान न करें तो अबकी बार उन्नीस- बीस होगी तो 26 साल का फिर इंतजार करना पड़ेगा। उक्त शब्द कांग्रेस के आदमपुर विधानसभा सीट से विधायक कुलदीप बिश्नोई ने कांग्रेसी विधायक पद से त्यागपत्र देने से पहले आदमपुर में स्थानीय लोगों से बातचीत करते हुए कहे। इस दौरान एक कार्यकर्ता ने भाजपा जिंदाबाद का नारा लगाया तो वो हंसने लगे। उन्होंने कहा कि कल वो विधानसभा स्पीकर को अपना त्यागपत्र सौंप देंगे और चार अगस्त को भाजपा में शामिल हो जाएंगे।
चाहे हमारा कैसा भी वक्त रहा हो, आपने हमेशा हमारा साथ दिया। 26 साल से हमारी सरकार नहीं है। 1996 से भजन लाल जी मुख्यमंत्री पद से हटे थे, तब से हम संघर्ष कर रहे हैं। हर तरीके से आपने मेरे सिर पर हाथ रखा। विपक्ष में रहते हुए भी मैंने जितने काम करवा सकता था, मैंने करवाए। सरकार में होना और विपक्ष में होकर काम करवाना जमीन आसमान में फर्क होता है। विपक्ष में होते हुए भी 200 करोड़ रुपए का विकास हुआ।
इस दौरान कुलदीप बिश्नोई विधायक ने बुधवार को पद से इस्तीफा देने व वीरवार को भाजपा में शामिल होने की घोषणा की। इस पर समर्थकों ने हाथ उठाकर उनका समर्थन किया। आदमपुर हलका की जनता की मांग पर बुधवार को चंडीगढ़ जाकर विधायक पद से इस्तीफा देंगे और वीरवार को आप सभी के साथ भाजपा में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि आदमपुर हलका की जनता ने जिस प्रकार से सदैव उनके परिवार को अपना आशीर्वाद दिया है, उसका मुकाबला और कोई नहीं कर सकता है। इसलिए अब आदमपुर हलके की जनता को सत्ता में भागीदारी दिलाने का काम करना है।
उन्होंने कहा कि कब तक संघर्ष करते रहेंगे। सरकार में रहकर ही ताबड़ तोड़ काम हो सकते हैं। मैंने आपसे राय ली थी, आपने कहा था राज में पड़ जाओ, तब मैंने कहा कि अबकी बार बनवास खत्म कर दूंगा। सरकार में होना और विपक्ष में होकर काम करवाने में जमीन आसमान अंतर होता है। विपक्ष में होते हुए भी 200 करोड़ रुपए का विकास हुआ। कार्यकर्ताओं को देखकर मन में तकलीफ होती है तो मेरा भी धर्म बनता हूं। इसलिए हमें ओवर काॅफिडेंट नहीं होना।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks