स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हांसी में बुधवार तड़के युवक की तेजधार हथियार से काट कर हत्या !

जान बचाने के लिए सड़क पर थोड़ा, फिर भी नहीं बच पाई जाने !

हांसी :  सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज


हांसी  में बुधवार तड़के घर में घुसकर एक युवक की हत्या कर दी गई। युवक के खिलाफ मारपीट के आपराधिक मामले दर्ज हैं। मृतक के पिता की भी कुछ साल पहले हत्या की गई थी। घर में दाखिल होने की घटना का सीसीटीवी फुटेज मिला है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। 




 



मिली जानकारी के अनुसार 26 वर्षीय विकास अपने परिवार के साथ घर के कमरे में सो रहा था। बुधवार की सुबह करीब 2 बजे  7 हमलावर घर में घुस गए। वे 8 फीट लंबी फोल्डिंग वाली सीढ़ी से मकान में घुसे। दीवारों पर कांच लगा हुआ था, फिर भी वे घुसने में कामयाब हो गए। हमलावरों ने घर के सभी कमरे चैक किए। 






जिस कमरे में विकास अपने परिवार के साथ सोया हुआ था, उस कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला तो कुल्हाड़ी और गंडासियों से तोड़ दिया। आवाज सुनकर विकास और पत्नी-बच्चे की नींद खुल गई। हमलावरों ने कमरे में दाखिल होते ही विकास पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। विकास की पत्नी और बच्चों ने हमलावरों से काफी मुकाबला किया। लेकिन उनकी संख्या ज्यादा होने के कारण उनका जोर नहीं चला। 


घायल विकास अपनी जान बचाने के लिए घर से बाहर निकल आया और सड़क पर दौड़ा। लेकिन पीछे से एक हमलावर ने लाठी मारकर उसे सड़क पर गिरा दिया। फिर उसे बीच सड़क पर डडल पार्क के पास काट दिया। विकास के शरीर और गर्दन पर तेजधार हथियार से वार के निशान मिले हैं। इसकी सूचना मिलते ही पार्षद अजय सैनी मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल विकास को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।



दो गुटों में पुरानी रंजिश के चलते ही हत्या की गई। मृतक विकास के पिता जयवीर पहलवान की भी कुछ साल पहले हत्या की गई थी।


वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस की फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। SHO नरेंद्र पाल ने कहा कि मृतक के परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैँ। आरोपियों की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |