जलभराव से हुए नुकसान का मिलेगा मुआवजा , डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने किया ऐलान !
पूरी फसल नष्ट हुई है तो 15 हजार रुपए मिलेगा मुआवजा - डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला
हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने नारनौंद हलके के भारी बारिश के कारण जलभराव वाले गांवों का दौरा करते हुए कहा कि पांच अगस्त से गिरदावरी शुरू होगी। पूरी तरह फसल खराब हुई तो 15 हजार प्रति एकड़ रुपये मुआवजा दिया जाएगा।
डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने देर रात हिसार में अधिकारियों की आपात बैठक बुलाई। उन्होंने अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि शहर हाल में नारनौद व बवानीखेड़ा क्षेत्र के गांवों व खेतों में जमा पानी निकलना चाहिए। पानी निकासी के लिए अगर पंप सेट और पाइप खरीदने हैं तो तुरंत आर्डर करें। बैठक में डीसी डॉ. प्रियंका सोनी, एसपी लोकेंद्र सिंह, नगर निगम आयुक्त, एसडीएम हिसार, एसडीएम नारनौद विकास यादव, सिंचाई विभाग के एसई समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks