हांसी में लगातार दूसरे दिन भी हत्या, घर में घुसकर बरसाई गोलियां, सांस बहू की हत्या !
बंटी की गाड़ी लेकर हमलावर फरार ! दो दिन में तीन हत्याएं !
हिसार: सुनील कोहाड़ / तहसलका न्यूज
हिसार जिले का हांसी पिछले काफी सालों से अपराधियों का अड्डा बना हुआ है, दो दिनों में हांसी में घर में घुसकर तीन हत्याएं कर दी गई हैं। ताजा मामला हांसी क आदर्श नगर का है, जहां पर एक वकील के घर में घुसकर हमलावरों ने ताबातोड़ फायरिंग कर दी। जिसमें सास व बहू की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि वकील ने कमरे में छिपकर अपनी जान बचाई।
हांसी के आदर्श नगर निवासी बंटी यादव सुबह अपने परिवार के साथ घर पर ही था और उसकी पत्नी सुप्रिया रसाई घर मंे चाय बना रही थी, वह गोल्ड लोन देने का काम करता है। इसी दौरान उनके घर में कुछ हमलावर घुस आए और फायरिंग कर दी। सुप्रीया को गोली मारने के बाद वो बेडरूम में गए और वहां पर बंटी की मां गीता यादव को गोली मार दी। गोलियां की आवाज सुनकर बंटी व उसके बच्चों ने कमरे में छिपकर अपनी जान बचाई। गोलियां की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो हमलावर बंटी की गाड़ी में सवार होकर मौके से फरार हो गए। बंटी ने पड़ोसियों की गाड़ी में अपनी पत्नी सुप्रिया व मां गीता यादव को हिसार के एक निजी अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
वारदात की सूचना मिलते ही डीएसपी राज सिंह, सिटी थाना प्रभारी नरेन्द्र कुमार सीन आफ क्राईम की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की बारिकी से जांच में जुट गए। वहीं बंटी के घर में गोलियां चलने की सूचना मिलते ही बंटी की बहन भी घर पहुंची तो उसने अपने ही पड़ोस में रहने वाले कोथ गांव के युवकों पर हत्या करने का अंदेषा जाहिर करते हुए बताया कि उन्होंने ही साजिष के तहत उनके घर पर हमला किया है। क्योंकि उनके साथ काफी समय से एक प्लाट के रूपयों को लेकर झगड़ा चल रहा है।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks