स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

गाड़ियां चोरी कर इंजन चैसिस नंबर बदल कर जाली कागजात तैयार कर बेचने वाली गैंग काबू !

 



पंचकूला : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज


पंचकूला पुलिस ने वाहन चुराने वाले गैंग के चार सदस्य पकड़े हैं । इनसे चोरी की 4 गाड़ियां और एक बाइक बरामद हुई । चुराई गई इंजन और चेसिस नंबर बदलने के बाद अलग-अलग राज्यों की फर्जी आरसी तैयार करके इन गाड़ियों को सस्ते दाम पर बेच दिया जाता था ।






एसपी सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि पंचकूला से कुछ समय पहले 4 SUV गाड़ियां चोरी हुई। इनमें 3 स्कार्पियो और 1 इनोवा गाड़ी थी। चुराई गई गाड़ियों के इंजन-चेसिस नंबर बदलने का काम यूपी में मेरठ का रहने वाला शिवनाथ उर्फ सोनू उर्फ प्रधान करता था। इंजन और चेसिस नंबर बदलने के बाद अलग-अलग राज्यों की फर्जी आरसी तैयार करके इन गाड़ियों को सस्ते दाम पर बेच दिया जाता था ।






एसपी ने बताया कि मनोज के खिलाफ लूट, डकैती, चोरी, अवैध वसूली, धोखाधड़ी और अवैध असलाह के तकरीबन 159 केस दिल्ली, गुरुग्राम, इंदौर, लुधियाना, झज्जर और करनाल में दर्ज हैं। इनमें सबसे ज्यादा केस चोरी के हैं। इसी तरह प्रकाश चंद, अमित और शिवनाथ के खिलाफ भी चोरी के लगभग 17 मामले दर्ज हैं। इस गैंग की ओर से चुराई गई करीब 17 गाड़ियां गुरुग्राम से बरामद की जा चुकी है। यह गैंग चंडीगढ़ में जीरकपुर, ढकौली, मोहाली और पंचकूला से गाड़ियां चुरा चुका है।




आरोपियों में मनोज कुमार निवासी बक्करवाला (दिल्ली), प्रकाश चंद निवासी गांव गडरा जिला बाड़मेर (राजस्थान) और अमित कुमार निवासी रथपुर कॉलोनी (पिंजौर) और शिवनाथ उर्फ सोनू उर्फ प्रधान​निवासी किनौनी गांव जिला मेरठ (यूपी) शामिल है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |