स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

सैकड़ों छात्रों की जिंदगी से खिलवाड़, सीएम फ्लाइंग ने प्राइवेट स्कूल पर मारा छापा, निजी स्कूल संचालकों में हड़कंप !

बिना मान्यता के गांव डाहोला में धड़ल्ले से चल रहा है जर्जर भवन में स्कूल !


जींद : तहलका न्यूज



सीएम फ्लाइंग ने गांव डाहौला जर्जर मकान में चल रहे बिना मान्यता के स्कूल पर छापेमारी की । छापेमारी के दौरान शिक्षा विभाग के अधिकारी टीम के साथ रहे । बिना मान्यता के स्कूल चलने पर शिक्षा विभाग ने स्कूल संचालक को नोटिस जारी कर दस दिन में जवाब देने के लिए कहा है । जिसके बाद विभाग द्वारा आगामी कार्रवाई स्कूल संचालक के खिलाफ लाई जाएगी ।







सीएम फ्लाइंग को सूचना मिली थी कि गांव डाहौला में जर्जर मकान में श्रीराम के नाम से प्राइमरी स्कूल चलाया जा रहा है । स्कूल इमारत इतनी जर्जर हो चुकी है कि वह किसी भी समय गिर सकती है । साथ ही स्कूल संचालक के पास स्कूल से संबंधित मान्यता है । जिसके आधार पर सीएम फ्लाइंग के निरीक्षक रविंद्र कुमार के नेतृत्व में छापामार टीम का गठन किया गया । जिसमें सब इंस्पेक्टर बिजेंद्र को भी शामिल किया गया । टीम में खंड शिक्षा अधिकारी बलजीत पूनिया भी शामिल हुए । स्कूल में जब छापेमारी की गई तो स्कूल में लगभग 200 छात्र पढ़ाई कर रहे थे । स्टाफ के सदस्य मौजूद थे । जबकि स्कूल संचालिका ऊषा कार्यवश बाहर थी । टीम द्वारा स्कूल की मान्यता से संबंधित दस्तावेज मांगे गए तो वहां मौजूद स्टाफ दस्तावेज दिखाने में नाकाम रहा । जिस पर खंड शिक्षा अधिकारी बलजीत पूनिया ने स्कूल संचालिका को नोटिस देकर दस दिन के अंदर जवाब देने के लिए कहा है । जिसके बाद विभाग द्वारा कार्रवाई अमल में लाई जाएगी ।




गांव डाहौला के जिस मकान में स्कूल चल रहा था वह मकान काफी जर्जर हो चुका है । जर्जर हो चुकी इमारत में लगभग 200 छात्र तथा स्टाफ भय के साये में शैक्षणिक कार्य को कर रहा था । जिस समय सीएम फ्लाइंग ने छापेमारी की उस समय बूंदाबांदी भी हो रही थी । इमारत तक पहुंचने के लिए टीम को जर्जर भवन में खड़े पानी से होकर गुजरना पड़ा । हैरानी इस बात की है जर्जर भवन में बच्चों की जिंदगी को दांव पर लगा कर उनके भविष्य संवारने का दावा किया जा रहा था ।






 सीएम फ्लाइंग के डीएसपी रविंद्र ने बताया कि स्कूल बिना मान्यता तथा जर्जर भवन में चल रहा था । बच्चों तथा वहां पढ़ा रहे स्टाफ को भी खतरा बना हुआ था । आगामी कार्रवाई शिक्षा विभाग द्वारा स्कूल संचालक के खिलाफ अमल में लाई जाएगी । डिप्टी डीईओ बलजीत पूनिया ने बताया कि जर्जर भवन में प्राइमरी स्कूल चलाया जा रहा था । जिसकी मान्यता विभाग से नही है । स्कूल संचालिका को नोटिस जारी कर दस दिन के अंदर जवाब देने के लिए कहा गया है । जिसके बाद विभाग आगामी कार्रवाई अमल में लाएगा ।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |