सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही फूहड़ता समाज के लिए घातक : बब्लू मिर्चपुर
फॉलोवर्स बढ़ाने के लिए सोशल मीडिया का हो रहा है गलत इस्तेमाल
नारनौंद : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
गांव मिर्चपुर में भारतीय नौजवान सभा की एक बैठक हुई। जिसमें सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही फुहड़ता का युवाओं ने जमकर विरोध किया और इस फ़ूहड़ता पर लगाम लगाने की सरकार से मांग की है। सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बब्लू मिर्चपुर ने कहा हरियाणा की संस्कृति को कुछ लोगों द्वारा बिगाड़ने का काम किया जा रहा है। अश्लीलता भरे गाने बनाए जा रहे हैं और स्टेज पर महिलाओं का फूहड़ता वाले गानों पर डांस करवाया जाता है।
बब्लू मिर्चपुर ने कहा कि इंस्टाग्राम पर हरियाणा के कुछ युवा लड़के और लड़कियां हर रोज लाइव आते हैं और लाइव में जो उनकी बातें होती हैं उनसे हमारी युवा पीढ़ी पर गलत प्रभाव पड़ रहा है। वह अपने फॉलोवर्स बढ़ाने के लिए इस प्रकार के तरीके अपना रहे हैं। उनको अपनी आने वाली नस्लों को बचाने के लिए सामाजिक लोगों को आगे आना होगा। इस प्रकार के लोग लाखों रुपए कमाने के लिए समाज में ऐसी फूहड़ता फैला रहे हैं। इस मामले को लेकर जल्द ही पूरे हरियाणा की खापों को एकत्रित करें कोई ठोस कदम उठाया जाएगा। उन्होंने जिला स्तर पर प्रशासन को फ़ूहड़ता पर लगाम लगाने के लिए ज्ञापन सौपे हैं। इस अवसर पर प्रवीन नारनौद, संदीप मिर्चपुर, दिनेश कापड़ो, अजय गिल, विक्की लोहान, मोहित ढुल व परमजीत इत्यादि मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks