नारनौंद : जमीन विवाद में विधवा महिला के घर में घुसकर मारपीट !
सात महिलाओं सहित 11 नामजद लोगों के खिलाफ केस दर्ज
नारनौंद : तहलका न्यूज
गांव पुट्ठी में एक जमीन विवाद में एक विधवा महिला के घर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने सात महिलाओं सहित 11 नामजद लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल इस मामले में किसी भी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
पुट्ठी निवासी लक्ष्मी ने बताया कि 29 अप्रैल की दोपहर करीब एक बजे वह अपने घर पर थी उसी दौरान रणबीर, सीमा, अमित, पिंकी, आशीष, प्रियंका, मन्जीत, रोशनी, सन्तोष, नीता व निर्मल उसके घर में जबरदस्ती घर मे घुस गए और उसके व उसके बच्चों के साथ मारपीट करने लगे। उन्होंने उसको मारने की साजिश की थी और जब उसकी बहन सजन व आसपास के लोग उसे छुड़वाने के लिए आए तो उनको भी जान से मारने की धमकी दी। इनके टॉर्चर करने की वजह से ही उसके पति ने आत्महत्या कर ली थी। उसे व उसके बच्चों को आरोपियों से जान का खतरा है। उसके साथ जमीन बटवारे को लेकर रंजिस रखते हुए उसके साथ मारपीट की गई है। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
इस संबंध में थाना प्रभारी नरेंद्र पाल ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। जो भी इस मामले में आरोपित होंगे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks