मंदिर के पुजारियों के खिलाफ नारनौंद थाने में मामला दर्ज, एसडीएम ने की थी शिकायत !
मिर्चपुर में माता फूलमदे मंदिर के पुजारियों के खिलाफ एसडीएम ने दी थाने में शिकायत
नारनौंद : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
गांव मिर्चपुर के माता फूलमदे मंदिर के पुजारियों के खिलाफ एसडीएम ने कब्जा करने की शिकायत थाने में दी है। पुलिस ने इस मामले में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है। एक समय था जब माता फूलमदे मंदिर से मिर्चपुर की पंचायत को इस मंदिर के चढ़ावे से लाखों रुपए की आमदनी होती थी। लेकिन धीरे-धीरे पंचायत ने इस मंदिर की बोली करना ही छोड़ दिया और 2012 में बाबा आत्माराम व बाबा महंत पुरी ने इस मंदिर व 13 कनाल भूमि को अपने कब्जे में ले लिया। उसके कुछ दिनों बाद ही इस मंदिर की एक ट्रस्ट बना दी गई।
ट्रस्ट का मालिक खुद बाबा आत्मा नाथ बन गया। उसके बाद गांव के ही निवासी रामानंद में इसकी शिकायत पुलिस में प्रशासन के उच्च अधिकारियों से करी कि अवैध तरीके से ग्राम पंचायत की जमीन बाबा आत्मा राम ने कब्जा किया हुआ है और इस जमीन पर कुछ गुफा में तहखाने बना दिए गए हैं। जिनमें नशा की गलत गतिविधियां को अंजाम दिया जाता है। प्रशासन के अधिकारियों ने इस पर संज्ञान लेते हुए इस मंदिर से बाबा आत्मा नाथ का कब्जा छुड़वा दिया गया था और ग्राम पंचायत का पोस्टर भी इस मंदिर पर लगा दिया गया था। लेकिन बाबा आत्माराम ने कब्जा नहीं छोड़ा। उसके बाद रामानंद ने फिर इसकी शिकायत एसडीएम से की तो एसडीएम ने संज्ञान लेते हुए पुलिस को मंदिर खाली करने की शिकायत दी है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।
इस संबंध में एसडीम विकास यादव ने बताया कि ग्राम पंचायत की संपत्ति कब्जा धारकों से बेदखल कर दिया गया था। उनकी अपील भी खारिज हो चुकी है 14 दिसंबर 2021 को कब्जा लिया जा चुका है। अगर भविष्य में उस मंदिर में कोई भी अवांछित व्यक्ति पाया गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks