स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

पावर लिफ्टिंग में हिसार की बेटी ने उदयपुर में जीता गोल्ड

डिप्टी स्पीकर ने पावर लिफ्टिंग खिलाड़ी कोमल को गोल्ड मैडल प्राप्त करने पर दी शुभकामनाएं

पावर लिफ्टिंग खिलाड़ी कोमल को शुभकामनाएं देते डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा।


हिसार : तहलका न्यूज



डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में खिलाडिय़ों को सभी प्रकार की मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए वचनबद्घ है।
वे मंगलवार को गांव कुलाना में पावर लिफ्टिंग खिलाड़ी कोमल को ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता एवं सीनियर नेशनल ऑपन पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में मैडल प्राप्त करने पर शुभकामनाएं दे रहे थे। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में खिलाडिय़ों के लिए नर्सियों एवं खेल स्टेडियमों में सभी प्रकार की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए कारगर कदम उठाएं जा रहे हैं। गांव कुलाना स्थित स्टेडियम में खिलाडिय़ों के लिए सभी प्रकार की सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी, ताकि खिलाड़ी अपने खेलों में और अधिक सुधार कर सके। 








गौरतलब है कि कोमल ने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता (उदयपुर) में गोल्ड मैडल तथा सीनियर नेशनल ऑपन पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप (बेंगलुरु) में सिल्वर मैडल प्राप्त किया है। इस अवसर पर रामचंद्र गंगवा, तरुण जैन, पूर्व सरपंच बलवान सिंह, सम्वत  राम सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |