स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हिसार में स्थापित होगी IIT संस्थान डॉ कमल गुप्ता ने सीएम के सामने रखा प्रस्ताव

 मुख्यमंत्री मनोहर लाल से परियोजना को सिरे चढ़ाने को लेकर चर्चा की

          डॉ कमल गुप्ता।



हिसार : तहलका न्यूज




शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ कमल गुप्ता ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ एक बैठक में हिसार में आईआईटी संस्थान स्थापित करने का प्रस्ताव रखा है। इस परियोजना को सिरे चढ़ाने के लिए उन्होंने विस्तारपूर्वक तथ्य रखे। उन्होंने कहा कि हिसार नगर भारत के मानचित्र पर एक बड़ी पहचान बना चुका है। हरियाणा प्रदेश में इस तरह का एक भी संस्थान नही है। प्रदेश से भारी संख्या में आईआईटी छात्र देश के अन्य प्रांतों में अथवा विदेशो में शिक्षण व शोध कार्यों के लिए वहां जाते है। उन्होंने मुख्यमंत्री को आश्वस्त करते हुए कहा कि हिसार शहर आईआईटी की स्थापना के लिए एक उपयुक्त व अनुकूल स्थान है। यहां इसके लिए अपार संभावनाएं हैं। राजकीय भूमि बड़े पैमाने पर यहां उपलब्ध है। देश के तीन बड़े विश्वविद्यालय होने के कारण हिसार शिक्षा हब के रूप में विकसित हो चुका है। 








     शहरी निकाय मंत्री कमल गुप्ता के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आश्वस्त किया कि इस परियोजना पर गंभीरता से विचार कर शीघ्र ही निर्णय लिया जाएगा। डॉ कमल गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री पूरे प्रदेश में विकास को गति देने का काम कर रहे हैं। हिसार में भी विकास कार्यो के लिए भारी-भरकम राशि उपलब्ध करवा चुके है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के साथ बैठक में आईआईटी के अलावा हिसार के कई अन्य विकास कार्यो को लेकर भी खुल कर चर्चा हुई है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |