पिकअप गाड़ी से टकराने के बाद स्कूल वैन में घुसी कार ; दो की मौत!
रेवाड़ी में बड़ा हादसा, दो की मौत, तीन गंभीर, घायलों को किया रोहतक पीजीआई रेफर
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार व स्कूल वैन।रेवाड़ी : तहलका न्यूज
रेवाड़ी से महेंद्रगढ़ रोड़ पर मंगलवार दोपहर को कार और पिकअप गाड़ी में भिड़ंत हो गई, जिसके बाद कार स्कूल वैन में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहीं इस हादसे में एक व्यक्ति व दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार महेंद्रगढ़ जिले के गांव मोड़ी निवासी अमित मारूति कंपनी में कार्यरत है और उसने अपना मकान रेवाड़ी शिफ्ट किया है। इसको लेकर सोनू व दीपक अपने गांव के अमित और उसके बच्चों तनुज और अनुज को लेकर बैलेनो कार से रेवाड़ी जाने के लिए घर से निकले थे। जैसे ही उनकी कार जाडरा के पास पहुंची तो कार एक पिकअप गाड़ी से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर स्कूल वैन में घुस गई। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। राहगीरों व आसपास के लोगों ने कार में फंसे पांचों लोगों को बाहर निकाले और इसकी सूचना डायल 112 पुलिस टीम को दी।
गंभीर रूप से घायलों को तुरंत ही ट्रामा सेंटर पहुंचाया। जहां पर डाक्टरों ने सोनू को मृत घोषित कर दिया। वहीं ईलाज के दौरान कुछ समय बाद ही दीपक की भी मौत हो गई। अमित और उसके दोनों बेटों का उपचार शुरू कर दिया। लेकिन अमित की गंभीर हालत को देखते हुए उसे रेफर कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस हादसे की गहनता से जांच कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks