अवैध कब्जे छुड़वाने गई टीम को बुल्डोजर सहित भगाया !
हमले में छह पुलिसकर्मियों को लगी चोट, बुल्डोजर सहित भागे कर्मचारी
नारनौल : तहलका न्यूज
पंचायती जमीन पर किए गए अवैध कब्जे छुड़वाने को लेकर महेंद्रगढ़ जिला प्रशासन की टीम बुल्डोजर लेकर मंगलवार को गांव सेका पहुंची तो ग्रामीणों ने हमला कर दिया और जेसीबी मशीन में भी तोड़फोड़ कर दी। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों के हमले के आगे पुलिस के जवान व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को अपनी जान बचाने के लिए काफी भागदौड़ करनी पड़ी। इस हमले में एक एएसआई व पांच पुलिस कर्मी घायल हो गए, जबकि एएसआई की वर्दी भी फट गई जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट कम बीडीपीओ प्रमोद कुमार की शिकायत पर पांच महिलाओं सहित 19 नामजद व 25 अन्य के खिलाफ सदर थाना में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks