स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

जींद के गांव में पुलिस पर फायरिंग कर एसएचओ की गाड़ी में तोड़फोड़ !

रोहतक कैशवेन लूट के आरोपितों को पकड़ने गई ‌पुलिस पर हमला



जींद : तहलका न्यूज





जिले के गांव पिपलथा में गढ़ी थाना प्रभारी के साथ पुलिस की टीम ने रोहतक ढाई करोड़ रुपए लूट के संदिग्ध लोगों की तलाश में पहुंची तो पुलिसकर्मियों पर बस्ती के लोगों ने पथराव कर दिया और फायरिंग भी कर दी। इसके जवाब में पुलिस ने भी गोलियां दागी। ग्रामीणों द्वारा किए गए पथराव में चार पुलिसकर्मी घायल हो गए, वहीं गढ़ी थाना प्रभारी की गाडी में भी तोड़फोड़ की गई ।  सूचना मिलते ही एएसपी कुलदीप सिंह पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे और बस्ती में घिरे पुलिसकर्मियों को बाहर निकाला। गढ़ी थाना पुलिस ने घायल एएसआई की शिकायत पर 13 लोगों को नामजद कर 30 अन्य के खिलाफ जानलेवा हमला करने, छीना झपटी करने, शस्त्र अधिनियम, तोड़फोड़ करने, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल किसी भी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।








पुलिस से मिली जानकारी अनुसार गढ़ी थाना प्रभारी सुनील पुलिस टीम के साथ गांव पिपलथा की एक बस्ती में पहुंची थी। पुलिस टीम उचाना में पिछले दिनों रोहतक सीआईए स्टाफ पुलिसकर्मी पर हुए जानलेवा हमले के संदिग्धों की तलाश में जैसे ही बस्ती में प्रवेश किया तो बस्ती के लोग पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई पर उतर आए और बस्ती के लोगों ने पुलिस पार्टी पर पथराव कर दिया। जिसमें एएसआई सतपाल, सिपाही रमेश कुमार, सिपाही विकास, होमगार्ड जवान प्रदीप तथा संदीप को चोट लगी। वहीं बस्ती के लोगों ने थाना प्रभारी की गाडी के शीशे तोड़ दिए।






 पुलिस पार्टी पर पथराव करने तथा पुलिसकर्मियों के घिरे होने की सूचना पाकर एएसपी कुलदीप सिंह, शहर तथा सदर थाना नरवाना, उचाना थाना तथा सीआईए टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बस्ती में फंसे पुलिसकर्मियों को उनके चुंगल से बाहर निकालने की कोशिश की। भारी संख्या में पुलिस बल को देख बस्ती के लोगों ने पुलिस पर दर्जन भर फायर किए। जिसके जवाब में पुलिस बल ने भी फायरिंग की। बताया जा रहा है कि ये बस्ती नशे के अवैध कारोबार और अपराधिक गतिविधियों को लेकर बदनाम मानी जाती है। पुलिस ने हवाई फायर कर बस्ती के लोगों के चुंगल में फंसे पुलिस कर्मियों को निकाला।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |