स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

आंगनवाड़ी वर्करों ने ली बाल विवाह रोकने की शपथ !

 सामाजिक बुराईयों के खात्मे के लिए जागरुकता जरूरी

आंगनबाड़ी वर्करों को शपथ दिलवाती हुई सुपरवाइजर गरिमा शर्मा।


नारनौंद : तहलका न्यूज




     आज भी काफी लोग नासमझी के कारण अपने बच्चों की शादी छोटी उम्र में कर रहे हैं जो कि गलत है। हमें इस सामाजिक बुराई को मिटाना होगा। उक्त शब्द महिला एवं बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर गरिमा शर्मा ने नारनौंद में आंगनवाड़ी वर्करों को शपथ दिलाते हुए कही। उन्होंने कहा कि आज जमाना बदल चुका है। हमें अपने बच्चों की शादी छोटी उम्र में नहीं करनी चाहिए। बल्कि जब वह अपने पांव पर खड़े हो जाएं तब उनकी शादी करनी चाहिए। इसके लिए हमें एक जागरूकता अभियान चलाना होगा और घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करना होगा। ताकि यह सामाजिक बुराई पूरी तरह से खत्म हो सके छोटी उम्र में शादी करने से काफी नुकसान होते हैं जिनका हमें आगे जाकर खामियाजा भुगतना पड़ता है वही छोटी उम्र में शादी करना अपराध भी है। सोमवार को नारनौंद में सैकड़ों आंगनवाड़ी वर्कर व हेल्पर ने शपथ ली कि वह अपने क्षेत्र में बाल विवाह नहीं होने देंगी। इसके लिए वह घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करेंगे। इस अवसर पर आंगनवाड़ी सुपरवाइजर मंजू ,कमलेश, आंगनवाड़ी वर्कर सुनीता लोहान, सुमन, माया, उषा, यशवंती, एकता इत्यादि विशेष तौर पर मौजूद थी।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |