स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

मदीना के ग्रामीणों ने लघु सचिवालय के सामने शव रखकर किया प्रदर्शन !

रींकू ने आत्महत्या की या हत्या की गई, असमंजस में पुलिस



रोहतक : तहलका न्यूज




  रोहतक जिले के गांव मदीना के रींकू की अज्ञात परिस्थितियों में मौत हो गई। इससे गुस्साए परिजनों ने लघु सचिवालय के सामने शव रखकर प्रदर्शन किया और सड़क पर जाम लगा दिया। वहीं सोमवार को शव का पोस्टमार्टम होने के बाद भी ये साफ नहीं हुआ कि रींकू की हत्या हुई है या फिर उसने आत्महत्या की है। डीएसपी मुख्यालय ने जांच कर उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिया और डीएसपी विवेक के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया। साथ ही केस बहुअकबरपुर थाने से शिवाजी कॉलोनी थाने में शिफ्ट कर दिया गया। तब जाकर परिजनों ने शव को उठाया और उसका देर सायं अंतिम संस्कार किया गया। 






पुलिस के मुताबिक मदीना निवासी सुखबीर ने शनिवार को शिकायत दर्ज कराई थी कि उसका छोटा बेटा रींकू पढ़ाई कर रहा है और वो शनिवार को अज्ञात परिस्थितियों में लापता हो गया। रविवार को रींकू का शव खेतों में पेड़ से लटका हुआ पाया गया था। परिजनों ने आरोप लगाया कि गांव की एक महिला ने उनके घर आकर बताया था कि रींकू को फांसी पर लटका दिया है और उसके शव को तलाश कर सकते हो तो तलाश कर दिखाना। मृतक के परिजनों का आरोप है कि करीब एक महीने पहले भी गांव के ही एक युवक ने धमकी दी गई थी कि रींकू उनके घर नहीं आना चाहिए। अगर वो बाज नहीं आया तो ठीक नहीं होगा। 









मृतक के पिता सुखबीर ने बताया कि उस धमकी के बाद रींकू को समझा दिया था और संभल कर रहने के लिए कह दिया था। लेकिन धमकी देने वालों ने उसे शादी में बुलाया और अब उसकी हत्या कर दी गई और आत्महत्या दर्शाने के लिए उसके शव को फंदे से लटका दिया।  मृतक के परिजनों ने आरोप लगाते हुए कि घटनास्थल पर पहुंची बहु अकबरपुर पुलिस ने एफएसएल एक्सपर्ट के पहुंचने से पहले सबूतों के साथ छेड़छाड़ कर सबूतों को मिटाने का काम किया है। एक पुलिसकर्मी ने मृतक की जेब से मोबाइल फोन निकाला है, जिसकी वीडियो भी उनके पास है। 






विसरा रिपोर्ट आने के बाद खुलेगा मौत का राज, 


रिंकू के शव का सोमवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। मृतक के परिजनों ने बताया कि जब डॉक्टरों से मौत के कारणों के बारे में जानकारी हासिल करनी चाही तो बताया गया कि विसरा रिपोर्ट जांच के लिए लैब में भेज दी है है। लेब से विसरा रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। डीएसपी ने मृतक के परिजनों को उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया कि हर पहलू को ध्यान में रखते हुए इस मामले की जांच की जाएगी। जिसके बाद इस मामले को बहुअकबरपुर थाने  से शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस शिफ्ट कर दिया गया है। अब इस मामले की जांच शिवाजी कालोनी थाना पुलिस करेगी। उधर, डीएसपी ने बताया कि तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है, लेकिन पुख्ता सबूत मिलने के बाद ही गिरफ्तारी संभव है।







पुलिस मुख्यालय के डीएसपी डॉ. रवींद्र कुमार ने बताया कि परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। इस मामले की जांच के लिए डीएसपी विवेक कूंडु के नेतृत्व में एसआईटी का गठन कर दिया गया है। शक के आधार पर तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। पुख्ता सबूतों मिलने के बाद आगामी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस केस की जांच बहुअकबरपुर थाने की बजाय शिवाजी कॉलोनी थाने में शिफ्ट किया गया है। परिजनों द्वारा पुलिस पर लगाए गए सबूतों से छेड़छाड़ के आरोपों की भी जांच की जाएगी। आरोपितों को बख्शा नहीं जाएगा।


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |