स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

गंगा मैया में श्रृद्धा की डुबकी लगा मांगी महंगाई से निजात, सुख शांति समृद्धि के लिए प्रार्थना !

श्रृद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब, मंदिरों में पूजा-अर्चना

हरिद्वार में गंगा मैया में श्रृद्धा की डुबकी लगाने ‌उमड़ी भीड़।


हरिद्वार : सुनील कोहाड़ / मोहित चहल / तहलका न्यूज


 अक्षय तृतीया पर्व के अवसर पर  धर्मनगरी हरिद्वार के गंगा घाटों पर आस्थावानों श्रद्धालुओं ने शुभ मुहूर्त में गंगा में पुण्य की डुबकी लगाई। गंगा में स्नान कर श्रृद्धालुओं ने मां गंगा का दुग्धाभिषेक कर पूजन अर्चन की।




  मंगलवार को अक्षय तृतीया के दिन सुबह से ही हरकी पैड़ी पर आस्था की डुबकी लगाने के लिए मां गंगा के घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। ब्रह्म मुहूर्त में ही गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। शिवघाट, ओमपुल, ऋषिकुल घाट, सुभाष घाट, कांगड़ा घाट, मालवीय घाट,  प्रेमनगर घाट, गोविंदपुरी घाट पर श्रद्धालुओं ने श्रद्धा की डुबकी लगाई। स्नान करने के बाद मां गंगा को दुग्धाभिषेक कर परिवार व देश की सुख समृद्धि की प्रार्थना की। पूजन अर्चना करने के बाद भक्तों ने दान दक्षिणा दी और भिक्षुओं को भोजन कराया।  





श्रृद्धालुओं ने घर, परिवार, गांव, देश व दुनिया में शांति कायम हो और सबके दुःख तकलीफों का हरण हो, इसके लिए मां चंडी देवी, मां मायादेवी, मां मनसा देवी, दक्ष प्रजापति मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की और पूरे दिन मंदिरों में पूजा-अर्चना की भीड़ लगी रही। 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |