स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

दर्जनों बदमाशों ने घर में घुस की तोड़फोड़, बाइक में लगा दी आग !

पुलिस के आने से पहले ही बदमाश भागे, जांच में जुटी पुलिस

         क्षतिग्रस्त घर का सामान व बाइक। फोोट एचबी


फतेहाबाद : तहलका न्यूज




फतेहाबाद शहर में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो चुकें हैं कि पुलिस सुरक्षा को धत्ता बताते हुए किसी भी वारदात को अंजाम देकर आसानी से मौके से फरार हो जाते हैं। बुधवार को अशोक नगर स्थित एक मकान में दर्जनों बदमाशों ने घुसकर जमकर उत्पाद मचाया । बदमाशों ने मकान में तोड़फोड़ ‌कर‌ घर के ‌लोगों पर भी हमला किया। वहीं एक बाइक में आग लगा दी और पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही मौके से भाग गए। 







अशोक नगर की दो नंबर गली में रहने वाली कलावती व उसके बेटे ‌मंगल ने बताया कि अशोक नगर के ही 2-3 युवक अपने साथ 40-50 युवकों को लेकर मंगलवार रात करीब 11 बजे   तलवार लहराते हुए जबरदस्ती उनके मकान में घुस गए। आरोप है कि ‌उन्होने लोहे की रॉड और तलवारों से सामान तोड़ऩा दिया। उन्होंने घर पर खड़े एक बाइक को बुरी क्षतिग्रस्त कर दिया, जबकि दूसरे बाइक को आग के हवाले कर दिया। कलावती के अनुसार उसके पेट पर और पांव पर तेजधार हथियार से हमला किया गया, जिससे वह घायल हो गई। तोड़फोड़ करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, वहीं मौके पर ही उनके काफी डंडे और तेजधार हथियार छूट गए। उन्होंने इसकी सूचना डायल 112 पर दी। परिजनों ने बताया कि हमलावर युवक पास के ही रहने वाले हैं और उन्होंने उनके मकान पर हमला क्यों किया, इसका उन्हें कोई पता नहीं है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। फिलहाल आरोपित बदमाश पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |