स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

तीन सप्ताह बाद हत्यारोपित गिरफ्तार, किया चौंकाने वाला खुलासा !

 हाथ पांव बंधा और मुंह में कपड़ा ठूंसा शव बरामद हुआ था 



रेवाड़ी : तहलका न्यूज




  धारुहेड़ा की हीरो कंपनी में कार्यरत सुपरवाइजर के ब्लाइंड मर्डर को आखिरकार पुलिस ने तीन सप्ताह बाद सुलझाने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने हत्या के आरोपित युवक को भी गिरफ्तार करने में कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस पूछताछ में आरोपित के द्वारा किए गए खुलासे ने सड़कों चौंका दिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपित ने हत्या की वजह लड़ाई झगड़ा व प्रेम प्रसंग या पैसों का लेन-देन भी नहीं बताया। 







आपको बता दें कि 10 अप्रैल की सुबह मालपुरा के निकट बंद पड़ी यूटिलिटी फैक्ट्री में एक बोरे में लोगों को शव बंधा हुआ होने का शक हुआ तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जब बोरे को खोला तो एक युवक का शव बरामद हुआ।  सीआईए की टीम भी मौके पर पहुंच गई। मृतक के हाथ-पैर बंधे हुए थे और मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था। शव की शिनाख्त मूल रूप से बिहार निवासी 50 वर्षीय संचित आनंद के रूप में हुई थी। जोकि हाल में धारुहेड़ा की हीरो कंपनी में बतौर कांट्रैक्ट पर सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत था। पुलिस के लिए इस ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझाना चुनौती बनी हुई थी। पुलिस ने इस हत्याकांड की गुत्थी को सुलझाने के लिए अनेक पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की। लेकिन सफलता हासिल नहीं हुई। 






जब पुलिस के लिए हर दरवाजा बंद हो गया तो पुलिस ने मृतक के मोबाइल फोन की काल डिटेल खंगाली और उसके हत्या करने के आरोप में एक युवक को हिरासत में लिया। जब उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने ‌सबको‌ चौंकाने वाले खुलासे किए। बिहार के देवखेड़ा निवासी राजेश पुत्र मुन्नाराम को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ उसने संचित आनंद की हत्या की बात कबूल कर ली। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि संचित आनंद ने उसे पहले कंपनी में नौकरी पर लगाया था।  करीब 6 माह तक संचित आनंद के साथ कंपनी में काम किया और उसके बाद उसे हटा दिया गया था। नौकरी पाने के लिए वह बार-बार उसके पास चक्कर लगाता रहा। लेकिन उसे नौकरी न देकर वो दूसरे लोगों को  नौकरी पर लगवाता रहा, परंतु उसे नहीं लगाया तो वो उससे रंजिश रखने लगा। इससे परेशान होकर ही उसने संचित आनंद की हत्या कर दी थी। 





कौशिक कॉलोनी में रहने वाला मूल रूप से बिहार निवासी करीब 50 वर्षीय संचित आनंद हीरो कंपनी में कांट्रेक्ट बेस पर कार्यरत था। गत 9 अप्रैल की शाम वह ड्यूटी से लौटकर घर से घूमने के लिए निकला था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। उसके परिजनों ने काफी तलाश की, परंतु उसका कोई पता नहीं चल सका।





कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |