पंचायत चुनाव का बजा बिगुल, हाईकोर्ट ने दी इजाजत !
हाईकोर्ट ने पंचायत चुनाव की दी अनुमति हरियाणा में जल्द होंगे पंचायत चुनाव !
चंडीगढ़ : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
हरियाणा में पंचायत चुनाव का इंतजार लंबे समय के बाद अब खत्म हो गया है। पंचायत चुनाव को लेकर पजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट (punjab and haryana high court ) में सुनवाई हुई। हाईकोर्ट ने सरकार को पंचायत चुनाव करवाने की अनुमति दे दी है। वहीं नगर निकाय चुनाव को लेकर अब 10 मई को सुनवाई होगी।
हरियाणा सरकार ने पंचायत चुनाव काे लेकर हाईकोर्ट में अर्जी दायर कर चुनाव के लिए इजाजत मांगी थी। हरियाणा सरकार ने दायर अर्जी में कहा था कि पिछले साल 23 फरवरी को पंचायतों का कार्यकाल खत्म हो चुका है, इसलिए जल्द ही चुनाव कराए जाने चाहिए। पंचायती राज एक्ट के दूसरे संशोधन के कुछ प्रविधान को हाईकोर्ट में 13 याचिकाएं दायर कर चुनौती दी हुई है। जिनकी सुनवाई के चलते पंचायत चुनाव आगे से आगे टहलते रहे हैं और गांव की सरकार बनने में देरी हो रही थी।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks