स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

पीजीआई रोहतक में भर्ती मरीज ने लगाया फंदा, पुलिस जांच में जुटी !

 जींद जिले के युवक ने पीजीआई में लगाया फंदा, पुलिस जांच में जुटी !


21 मई को हुआ था आपरेशन, वार्ड 5 में था भर्ती !



रोहतक : तहलका न्यूज



   रोहतक पीजीआई( Rohtak PGI) में भर्ती एक मरीज ने मंगलवार की सुबह गमच्छे से फंदा लगा कर आत्महत्या कर लेने का मामला संज्ञान में आया है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतरवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए शव गृह में रखवा दिया। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मृतक पीजीआई के वार्ड 5 में भर्ती था और उसका 21 मई को ऑपरेशन हुआ था।  पुलिस फिलहाल मामले की जांच करने में जुटी हुई है।





 एक युवक ने बताया कि सुबह रोहतक पीजीआई में वार्डों की छत एक युवक फंदे पर लटका देखा, तो उसने तुरन्त ही इसकी सूचना पीजीआई के सुरक्षा गार्डों को दी। तो पीजीआई में हड़कंप मच गया।  मृतक की पहचान जींद जिले के गांव मनोहरपुर निवासी संदीप के रूप में हुई है। जोकि पिछले काफी समय से पीजीआई में भर्ती था और गत 21 मई को उसका आपरेशन हुआ था। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। वहीं इसकी सूचना मिलते ही मृतक के गांव में मातम छा गया।





मृतक के परिजन प्रदीप ने बताया कि वह आज सुबह साढ़े चार बजे टहलने के लिए निकला था। उसके बाद उन्हें साढ़े छ बजे के करीब फंदा लगाने के बारे में पता चला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पीजीआई थाना जांच अधिकारी धनिया राम ने बताया कि आज पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक ने वार्डों की छत पर आत्महत्या कर ली है। इसी सूचना के आधार पर मौके पर पहुंचे और जांच की। मृतक के पास से तलाशी के बाद कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। जैसे परिजन ब्यान दर्ज करवाएंगे उसी आधार पर आगामी कार्यवाही की जाएगी।





मृतक मनोहरपुर गांव का 30 वर्षीय संदीप अविवाहित था और गांव में ही डाक्टर की प्रेक्टिस करता था। उसके नलों में दिक्कत की वजह से पीजीआई में भर्ती करवाया गया था। जिसका आपरेशन किया गया था। बताया जा रहा है कि जिस समय उसने सुसाइड किया उस समय उसके साथ उसके ताऊ का लड़का प्रदीप पीजीआई में था और वो सुबह किसी काम से बाहर गया हुआ था।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |