हांसी और बरवाला में चुनाव अधिकारी व सहायता चुनाव अधिकारी नियुक्त !
निर्वाचन अधिकारी एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी की नियुक्तियां के आदेश जारी !
हांसी के एसडीएम ने अधिकारियों के साथ मीटिंग कर दिए दिशा-निर्देश !
नगर परिषद वो नगरपालिका चुनाव की घोषणा होते ही शहरों में चुनावी पारा भी बढ़ने लगा है। चुनावी दंगल में कूदने वाले उम्मीदवारों ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। वहीं हिसार जिले के हांसी और बरवाला में हर जगह चुनावी गणित पर जोड़ तोड़ कर अपनी अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने का काम भी शुरू हो गया है। वहीं जिला प्रशासन ने चुनाव संपन्न करवाने के लिए चुनाव अधिकारी व सह चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं। इसको लेकर हांसी के एसडीएम डाक्टर जितेंद्र अहलावत ने तुरंत ही विभिन्न विभागों के अधिकारियों की मीटिंग बुलाकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
उपायुक्त डॉ प्रियंका सोनी ने नगर परिषद हांसी एवं नगर पालिका बरवाला के चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त करने के आदेश जारी किए हैं। उन्होंने नगर परिषद हांसी के चुनाव हेतू उपमंडल अधिकारी (ना०) को निर्वाचन अधिकारी तथा तहसीलदार, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी-प्रथम व नायब तहसीलदार को सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया है। इसी प्रकार नगर पालिका बरवाला के लिए उपमंडल अधिकारी (ना०) को निर्वाचन अधिकारी तथा तहसीलदार व खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी को सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त करने के आदेश जारी किए हैं।

एसडीएम ने बताया कि 15 जून 2022 को कोई भी मतदाता मतदाता सूचियों से संबंधित अपने दावे एवं आपत्तियां दर्ज करवा सकते हैं। इसके बाद दावे एवं आपत्तियां का निपटारा करवाने के लिए 21 जून तक जिला निर्वाचन अधिकारी के सम्मुख दावे एवं आपत्तियां दर्ज करवाई जा सकती है। उन्होंने बताया कि 28 जून तक दर्ज सभी आपत्तियों एवं दावे का निपटारा किया जाएगा तथा 1 जुलाई 2022 तक उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के सम्मुख जिला इलेक्ट्रोल ऑफिसर के निर्णय के विरुद्ध दावे एवं आपत्तियां निपटारे के लिए अपील की जा सकती है। यहां दर्ज दावे एवं आपत्तियों का निपटारा 6 जुलाई 2022 तक किया जाएगा। इसके बाद 22 जुलाई 2022 को मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
एसडीएम डॉ जितेंद्र सिंह अहलावत ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे राज्य चुनाव आयोग द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार मतदाता सूचियों को अपडेट करना सुनिश्चित करें ताकि निकट भविष्य में होने वाले पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव को निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाया जा सके। उन्होंने कहा कि 23 मई 2022 से 13 जून 2022 तक मतदाता सूचियों को अपडेट करने का कार्य पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि 22 जुलाई 2022 को सभी ग्राम पंचायतों ,पंचायत समितियों तथा जिला परिषदों की मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि मतदाता सूचियों को अपडेट करने का कार्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित समय अवधि में हर हाल में पूर्ण करना सुनिश्चित करें।
इस बैठक में नवीन मलिक एस ईपीओ, विकास कुमार , ग्राम सचिव सतीश कुमार ,कुलदीप सिंह ,देशराज, संदीप, रमेश, ग्राम सचिव लवकेश, स्टेनो संतोष गिल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks