हांसी चंडीगढ़ मार्ग पर गांव राजपुरा में सड़क के बीच पलटी केंटर !
तीन बच्चों को बचाने के चक्कर में पलटी केंटर !
नारनौंद : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
हांसी चंडीगढ़ मार्ग पर गांव राजपुरा में मंगलवार की दोपहर बाद एक केंटर का टायर फट गया और केंटर चालक ने बच्चों को बचाने के लिए जैसे ही कट लगाया तो केंटर बीच सड़क पर पलट गई। इसकी सूचना मिलते ही नारनौंद पुलिस मौके पर पहुंची और रास्ते को खुलवाया। वहीं इस हादसे में केंटर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि केंटर चालक व सड़क किनारे खेल रहे बच्चे बाल बाल बच गए।
केंटर चालक भिवानी जिले के दुर्जनपुर निवासी मंजीत ने बताया कि वो गंगन खेड़ी निवासी आनंद जाखड़ के यहां केंटर पर ड्राइवर की नौकरी करता है और मंगलवार को जींद से हैचरी के लिए मक्का दाना भरकर हांसी जा रहा था कि गांव राजपुरा के सरकारी स्कूल के पास गड्ढे को देखकर जैसे ही उसने ब्रेक लगाए तो गाड़ी का पिछला टायर फट गया। एक दम से टायर फटने से गाड़ी तालाब की तरफ जाने लगी तो उसका ध्यान सड़क किनारे खेल रहे तीन बच्चों पर जाते ही उसने उनको बचाने के लिए जैसे ही कट लगाया तो गाड़ी सड़क पर पलट गई। इस हादसे में वो खुद भी बाल बाल बच गया। वहीं वो बच्चों को बचाने में भी कामयाब रहा। इस हादसे की सूचना मिलते ही नारनौंद पुलिस मौके पर पहुंची और रास्ते को खुलवाया।
वहीं केंटर चालक व मालिक आनंद जाखड़ ने तुरंत ही दूसरी गाड़ी व मजदूरों का प्रबंध कर गाड़ी में लोड मक्का दाना को उठाया और गांव राजपुरा के ग्रामीणों की मदद से गाड़ी को सड़क से हटवाया। लेकिन इस हादसे में केंटर की बाडी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks