सगे ताऊ ने बेटों की मदद से कर दी भतीजे की निर्मम हत्या ; ये रही वजह !
पानी के लिए बेटों के साथ मिलकर दो भाईयों ने कर दी भतीजे की हत्या
कैथल : तहलका न्यूज
कैथल जिले के करोड़ा में रविवार की रात को खेत में पानी लगाने को लेकर एक ही परिवार के लोगों में झगड़ा हो गया। झगड़ा इस कदर हावी हुआ कि दो भाईयों ने अपने बेटों के साथ मिलकर अपने ही भतीजे को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने मृतक की पत्नी के ब्यान पर पांच लोगों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
मिली जानकारी के अनुसार पूंडरी थाना क्षेत्र के गांव करोड़ा में एक ही परिवार के लोगों ने रिस्तों का कत्ल कर दिया। मामला खेत में पानी लगाने से शुरू हुआ और सगे ताऊ ने अपने परिजनों के साथ मिलकर भतीजे की निर्मम तरीके से हत्या कर दी। मृतक की पत्नी सुनीता ने बताया कि उसका पति 45 वर्षीय पवन शाम को खेत में पानी लगाने के लिए गया था। उसने आरोप लगाते हुए बताया कि उसके पति के सगे ताऊ उन्हें उनकी खुद की जमीन पर खेती नहीं करने देते।
मृतक की पत्नी ने आरोप लगाते हुए बताया कि जब उसका पति पवन खेत में गया तो उसके ताऊ चंद्रप्रकाश, चेतन, राहुल, अनारकली व रानी ने उस पर गंडासी, जेली और लठो से जान लेवा हमला कर दिया। खेत में झगड़ा होने की जानकारी उसे मिली तो वो तुरंत ही खेत में पहुंची और देखा कि चंद्रप्रकाश, चेतन, राहुल, अनारकली व रानी उसके पति पर हमला किए हुए हैं और उसका पति खून से लथपथ जमीन पर पड़ा हुआ है। उसे देखकर आरोपित मौके से भाग गए। उसने इसकी सूचना डायल 112 पर दी तो डायल 112 टीम मौके पर पहुंच गई और गंभीर रूप से घायल पवन को अस्पताल पहुंचाया। डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर उसे कैथल जिला अस्पताल रेफर कर दिया। तो वो उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर उपचार के दौरान उसके पति की मौत हो गई।
थाना प्रभारी कुलबीर कोर ने बताया कि खेत में पानी लगाने को लेकर एक ही परिवार के लोगों ने एक व्यक्ति की हत्या कर दी है। पुलिस ने मृतक की पत्नी के ब्यान पर पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपितों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें लगातार उनके संभावित ठिकानों पर छापे मारी कर रही है। जल्द ही आरोपितों को पकड़ लिया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks