स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

मिर्चपुर में विवाद ; चार गांव के ग्रामीण आए समर्थन में !

 माता फुलमदे मंदिर के पुजारी के समर्थन में आए चार गांव के लोग !



नारनौंद  : तहलका न्यूज





          गांव मिर्चपुर में प्राचीन माता फुलमदे के मंदिर विवाद को लेकर चार गांवों के ग्रामीणों ने एसडीम के नाम नायब तहसीलदार को एक ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने कहा कि गांव का एक ही व्यक्ति ऐसा है जोकि माता मंदिर की शिकायत कर रहा है। मिर्चपुर के साथ-साथ संगतपुरा, इंटल व ढांडा खेड़ी गांव के हजारों लोगों की मान्यता मंदिर से जुड़ी हुई है। उनकी प्रशासन से मांग है कि मामले की निष्पक्ष जांच करवा कर जो भी दोषी है उनके खिलाफ कार्यवाही की जाए। 









            ग्रामीण वेदप्रकाश, होकम सिंह, रामपाल, संजय ढांडा, राजेन्द्र, उमेद सिंह, बलजीत, सतबीर, दिलबाग, कृष्ण, इंद्र, जुगती राम, नवदीप, राजकुमार, अनिल, रमेश, बलबीर, ओमप्रकाश, रोहताश व रवींद्र इत्यादि ने बताया कि गांव मिर्चपुर में प्राचीन माता फुलमदे का मंदिर बना हुआ है। जिसकी पूजा के लिए क्षेत्र के कई गांव के लोग पूजा करने के लिए आते है। माता फुलमदे के मंदिर के लिए गांव के व्यक्तियों की कमेटी बनी हुई है जिसका लेखा जोखा कमेटी के ही पास रहता है। समय-समय पर ऑडिट भी होता रहता है। गांव मिर्चपुर की सहमति से ही बाबा आत्मा नाथ व बाबा महंतपुरी को मंदिर में पुजारी के तौर पर रखा गया है। गांव के कुछ लोग पंचायती जमीन पर अवैध कब्जे की बात कर रहे हैं लेकिन यह मंदिर पूरे गांव का है और गांव की ही जमीन पर इसको स्थापित किया गया है। इस मामले की नारनौंद के एसडीएम विकास यादव को जांच करने के बाद ही मुकदमा दर्ज करवाना चाहिए था। 






ग्रामीणों की मांग है कि इस मुकदमे को निरस्त किया जाए। क्योंकि माता फुलमदे मंदिर पर किसी भी व्यक्ति का कोई भी कब्जा नहीं है। कब्जा करने जो आरोप लगाए गए हैं वह आरोप निराधार हैं। गांव के लोग चाहते हैं कि हमारे गांव का भाईचारा बना रहे और किसी भी प्रकार का कोई वाद-विवाद न हो। 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |