स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

नारनौंद : बिजली कर्मचारियों ने मांगों को लेकर किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन।

 




नारनौंद : ‌‌‌‌‌‌‌‌‌तहलका न्यूज 


      ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन सब यूनिट नारनौंद व सब यूनिट सिसाय की मीटिंग संस्कृत महाविद्यालय नारनौंद के प्रांगण में हुई। सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। जिसकी अध्यक्षता सब यूनिट नारनौंद के प्रधान रामदिया शर्मा व सतीश रोहिल्ला सिसाय सब यूनिट प्रधान ने संयुक्त रूप से की। इस मीटिंग का संचालन सब यूनिट सचिव सत्यवान रंगा ने किया। इस मीटिंग में राज्य प्रेस सचिव सुरेंद्र यादव, यूनिट प्रधान सुरेंद्र हुड्डा, यूनिट सचिव रोहताश शर्मा ने विशेष रूप से भाग लिया।









मीटिंग को संबोधित करते हुए राज्य प्रेस सचिव सुरेंद्र यादव व सुरेंद्र हुड्डा ने संयुक्त रूप से बताया कि भाजपा सरकार कच्चे कर्मचारियों के लिए जो कौशल रोजगार निगम बनाकर ला रही है उससे कर्मचारियों को बहुत बड़ा नुकसान होगा क्योंकि जिस प्रकार से आउटसोर्सिंग के कर्मचारी पहले छोटे ठेकेदारों के पास काम करते थे अब यह कार्य बड़े-बड़े पूंजी पतियों को दे दिया है जोकि कच्चे कर्मचारियों का इससे भी ज्यादा शोषण करेंगे, जिसका सर्व कर्मचारी संघ तथा ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन लगातार विरोध करती आ रही है।






आगे रोहताश शर्मा व राम दिया ने बताया कि ऑल हरियाणा और कारपोरेशन कौशल रोजगार निगम व न्यू पेंशन स्कीम के विरोध में आने वाली 24 मई को नारनौंद के संस्कृत महाविद्यालय में हांसी यूनिट की तरफ से बहुत बड़ी कन्वेंशन करेंगे जिसमें सैकड़ों की संख्या में कर्मचारी भाग लेंगे। जिसमें बिजली निगम का एक एक कर्मचारी बढ़ चढ़कर भाग लेगा और कर्मचारी विरोधी व आमजन विरोधी नीतियों का मुंह तोड़ जवाब देगा।





इस मीटिंग में राजेश पेटवाड़, सुरेश कुमार, सत्यवान रंगा, लव कुश, राजवीर, सचिन, महिपाल, मुकेश आर्य, संदीप सुलचानी इत्यादि विशेष तौर पर मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |