स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

जींद बस स्टैंड से बस में सवार हुए युवक हिसार के यात्री का बैग लेकर भागे , एक को दबौचा

चोर गिरोह सक्रिय, बसों में सफर करने वाले यात्रियों के कीमती सामान पर नजर



जींद : तहलका न्यूज




     जींद में चोर गिरोह के सक्रिय होने से आम जनता में दहशत का माहौल बना हुआ है। चोर गिरोह के सदस्य अब घरों के साथ-साथ बसों में सफर करने वाले यात्रियों के कीमती सामान पर भी पड़ने लगी है। जींद में बस में सवार एक व्यक्ति के बैग से जेवरात व नगदी चुराकर तीन युवक भागने लगे। तो सवारियों ने उनका पीछा करते हुए एक को दबौच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने तीनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पकड़े गए चोर गिरोह के इस सदस्य से कई अन्य चोरी की वारदातें खुलने की संभावना जताई जा रही है। 








हिसार निवासी मोहित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वो करनाल से हिसार आने के लिए बस में सवार हुआ था। जब बस जींद बस स्टैंड से हिसार के लिए रवाना हुई तो तीन युवक उसके पास आकर बैठ गए और परशुराम चौंक के पास उसके बैग से तीन युवकों ने सोने का कोटा, मंगलसूत्र, चांदी का कड़ा व नगदी चुराकर भागने लगे। जब उसने शोर मचाया तो बस में सवार यात्रियों ने उनका पीछा करते हुए एक युवक को दबोचने में सफलता मिली। लेकिन दो अन्य युवक सामान सहित भागने में कामयाब हो गए। 




पकड़े गए युवक की पहचान जींद जिले के गांव लोहचब निवासी जितेंद्र उर्फ बच्चू के रुप में हुई। सवारियों ने पकड़े गए युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने पकड़े गए युवक सहित दो अन्य युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फरार होने वाले युवक अशरफगढ़ ‌के बताए‌ जा रहे हैं। पुलिस आरोपित युवक से पूछताछ कर रही है और फरार आरोपित युवकों के संभावित ठिकानों पर दबीश दे रही है। लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।





सिविल लाइन थाना के जांच अधिकारी महेंद्र ने बताया कि पकड़ा गया युवक नशेड़ी प्रवृत्ति का है। जो युवक फरार हुए, उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। यात्रियों के सामान चोरी होने की कई गुत्थियां सुलझने की संभावना है।




कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |