स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

शादी से दो दिन पहले अस्पताल पहुंची दुल्हन, वजह जानकर चौंक जाएंगे !

 शादी से दो दिन पहले युवक ने पेट्रोल छिड़क कर युवती को लगाई आग, पड़ोसी युवक ने दिया वारदात को अंजाम



गुरुग्राम : तहलका न्यूज




     दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम जिले में एक युवती की शादी की तैयारियों में परिजन ही नहीं रिश्तेदार भी लगे हुए थे। घर में मंगल गीत गाए जा रहे थे। शादी कि इन खुशियों को पता नहीं किसकी नजर लग गई। एक युवक शादी वाले घर पेट्रोल लेकर पहुंचा और युवती पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा कर मौके से भाग गया। आनन फानन में आग पर काबू पाया और गंभीर रूप से जली युवती को अस्पताल पहुंचाया। जहां पर उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। 






गुरुग्राम जिले के फार्रुखनगर क्षेत्र की एक युवती की शादी 11 भी को निर्धारित ‌‌की गई थी। शादी के कार्ड बंट चुके थे और रिश्तेदारों के आने का सिलसिला जारी था।‌ रात को महिलाएं मंगलगीत गा रही थी। शादी की रस्में पूरी करने में महज दो दिन का समय बचा था कि युवती के पड़ोस में रहने वाला एक सिरफिरा युवक उसके घर पेट्रोल लेकर पहुंचा और जाते ही युवती पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। आग लगने से घर में सनसनी फेल गई और किसी तरह वहां पर मौजूद महिलाओं व पुरुषों ने आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक युवती 40% के करीब जल चुकी थी। वो तुरंत ही युवती को लेकर अस्पताल पहुंचे और उपचार के लिए भर्ती कराया। 




बताया जा रहा है कि युवती जिंदगी की जंग लड़ रही है। युवती के पिता की शिकायत पर पुलिस ने जयपाल उर्फ बिल्लू के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार युवक युवती से एक तरफा प्यार करता था और उसकी शादी तय करने से आहत था। जबकि युवती संस्कारवान होने के साथ साथ परिजनों की इज्जत का ख्याल रखने वाली है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |