स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

पत्नी ने बहन व भतीजों के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट !

पति-पत्नी में चल रही थी अनबन, जमीन भाई के नाम करवाने का पत्नी को था संदेह !


नरवाना : तहलका न्यूज



  उपमंडल के गांव झील में एक महिला ने अपनी भाभी, भतीजों व अन्य के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या कर दी। इस वारदात की सूचना मिलते ही नरवाना सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों के ब्यान पर पत्नी, साली, दो साले के लड़कों सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। फिलहाल सभी आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।






मिली जानकारी अनुसार जींद जिले के नरवाना उपमंडल के गांव झील निवासी 52 वर्षीय राजेंद्र समाज कल्याण विभाग में ड्राइवर के पद पर कार्यरत था। बीती रात उसकी पत्नी ने अपनी बहन व भतीजों और अन्य के साथ मिलकर राजेन्द्र की पीट पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजनों ने उसे उपचार के लिए नरवाना के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। 




मृतक के चाचा रामफल ने पुलिस को दिए ब्यान में बताया कि राजेंद्र वो उसकी पत्नी सेवापति के बीच कुछ समय से किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी। जिसके कारण सेवापति अपनी बहन केलापति के साथ रह रही थी और राजेंद्र अपने छोटे भाई बिजेंद्र के पास रह रहा था। केलापति का पति सुरेंद्र मृतक राजेंद्र का बड़ा भाई था और सुरेंद्र की पहले ही मौत हो चुकी है।  सेवापति ने गुजारा भत्ता के लिए अदालत में याचिका दायर की हुई है।  सेवापति को संदेह था कि राजेंद्र अपनी जमीन छोटे भाई बिजेंद्र के नाम न करवा दे। 





जिस समय राजेंद्र पर हमला किया गया वह खेत में गया हुआ था और वापस गांव की तरफ लौट रहा था। रास्ते में ही राजेंद्र पर लाठियों तथा डंडों से हमला कर दिया। जिसमे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और बेसुध होकर गिर गया। जिसके बाद हमलावर भतीजे अनिल ने अपने दादा रामफल को फोन कर चाचा राजेंद्र की हत्या करने के बारे में जानकारी दी। जब रामफल व अन्य परिजन मौके पर पहुंचे तो राजेंद्र की सांसे चल रही थी। वो उसे नरवाना के सरकारी अस्पताल ले गए जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।


रामफल ने पुलिस को दिए ब्यान में बताया कि जमीन जायदाद अपने भाई के नाम करवाने के संदेह के चलते राजेंद्र की पत्नी सेवापति ने अपनी बहन केलापति, भतीजे अनिल तथा प्रदीप व कुछ अन्य के साथ मिलकर राजेंद्र की पीट पीट कर हत्या कर दी। 



सदर थाना नरवाना पुलिस ने रामफल के ब्यान पर मृतक की पत्नी सेवापति, भाभी केलापति, भतीजे अनिल, प्रदीप को नामजद कर चार अन्य आरोपितों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




सदर थाना नरवाना के जांच अधिकारी राजकुमार ने बताया कि पति-पत्नी के बीच विवाद चला हुआ था। मृतक अपने छोटे भाई के पास रह रहा था, जबकि उसकी पत्नी मृतक के बडे भाई के परिवार के साथ रह रही थी। जमीन विवाद के चलते हत्या की गई है। फिलहाल मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |