स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हिसार में खेलते खेलते गड्ढे में गिरी मासूम, मौत

 खेलते खेलते गड्ढे में गिरी मासूम की मौत !


हिसार : तहलका न्यूज



जिले के गांव हरिकोट में एक ईंट भट्टे पर गड्ढे में बरसाती पानी जमा होने से उसमें डूबने से 4 साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई। मृतक बच्ची के शव को पोस्टमार्टम सरकारी अस्पताल में करवाकर शव को परिजनों के हवाले कर दिया। 


मिली जानकारी के अनुसार यूपी के सीतापुर जिला निवासी महादेव अपने परिवार के साथ हिसार जिले के गांव हरिकोट में सुरेश ईट भट्ठा पर ईंट पाथने का काम करता है। 22-23 मई को जब बारिश के चलते भट्ठे के पास एक गड्ढे में बरसाती पानी जमा हो गया।‌ भट्ठे के मजदूरों ने बताया  कि मंगलवार की शाम महादेव की 4 वर्षीय बेटी पल्लवी गड्ढे के पास खेल रही थी। खेलते-खेलते पल्लवी गड्ढे में पड़ गई। जब तक पल्लवी के गड्ढे में गिरने का पता चला और उसे निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया और मामले की जांच शुरू कर दी।



कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |