आप विधायक ने नारनौंद में चलाया जनसंपर्क अभियान, गठबंधन सरकार पर साधा निशाना !
प्रदेश में बनेगी आम आदमी पार्टी की सरकार गठबंधन सरकार से जनता दुखी - पवन शर्मा
नारनौंद : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
प्रदेश में गठबंधन सरकार से जनता दुखी हो चुकी है हर वर्ग अपने हकों की लड़ाई के लिए सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर हो रहा है आने वाले समय में प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी। उक्त शब्द आम आदमी पार्टी के दिल्ली के आदर्श नगर से विधायक व हिसार जिले के प्रभारी पवन शर्मा ने गांव राजथल में बलजीत मान के आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर दिल्ली मॉडल को लागू करके लोगों को सुविधाएं दी जाएंगी।
उन्होंने कहा कि आज हरियाणा प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमराई हुई है वही किसान व मजदूर अपने हकों की लड़ाई करने के लिए आंदोलन कर रहे हैं। कर्मचारी भी सड़कों पर सरकार के खिलाफ हर रोज प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन सरकार उनकी मांगों को न मानकर आंख बंद करके नजारा देख रही है। प्रदेश में जब आप की सरकार बनेगी तो सभी वर्गों के हितों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं बनाकर लोगों को लाभ पहुंचाने का काम किया जाएगा। और प्रदेश में बेरोजगार युवकों को रोजगार दिया जाएगा। 29 मई को कुरुक्षेत्र में होने वाली रैली के लिए लोगों में भारी जोश है और ज्यादा से ज्यादा संख्या में प्रदेश की जनता वहां पर पहुंचेगी।
इसके लिए गांव राजथल, नारनौंद, भैनी अमीरपुर, सिसाय, बास, बुडाना, खेड़ी चोपटा इत्यादि सैकड़ों गांव में लोगों को रैली में पहुंचने का न्योता दिया गया है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष संजय बुरा, जगदीश तायल, वेद प्रकाश बेनीवाल, मुकेश लोहान, सरपंच दलशेर मान, मास्टर फुलकुमार पेटवाड़, प्रवक्ता बलजीत मान, कृष्ण मान चमन लाल, संदीप, पवन, सुखबीर चहल सनी, राजवीर इत्यादि विशेष तौर पर मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks