स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हांसी की गैस एजेंसी की गाड़ी हिसार में अवैध रूप से सिलेंडर बेचते सीएम फ्लाइंग ने पकड़ा !

गाड़ी के चालक, सहायक सहित गैस एजेंसी संचालक व मैनेजर पर मामला दर्ज !

पकड़े गए गैस सिलेंडरों की जांच करते अधिकारी।



हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज



हिसार शहर में पिछले काफी समय से घरेलू गैस सिलेंडर अवैध रूप से बेचे जा रहे थे। इस पर कार्रवाई करते हुए सीएम फ्लाइंग की टीम ने छापेमारी कर एक महिन्द्रा पिक अप गाड़ी से 70 गैस सिलेंडर सहित दो युवकों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने हांसी की शहीद चंद्र गैस एजेंसी संचालक व मैनेजर सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 





सीएम फ्लाइंग को सूचना मिली थी कि हिसार शहर में घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी का धंधा जोरों से किया जा रहा है। सीएम फ्लाइंग ने पुख्ता जानकारी हासिल कर स्थानीय पुलिस व खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों की एक टीम गठित कर छापेमारी की तो दिल्ली सिरसा हाईवे पर बरवाला चुंगी पुल के नीचे एक महिंद्रा पिक अप गाड़ी गैस सिलेंडरों से भरी हुई दिखाई दी। जब सीएम फ्लाइंग ने गाड़ी चालक व उसके सहायक से गैस सिलेंडरों से संबंधित कागजात मांगे तो वो कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए। जिसके बाद पुलिस ने चैकिंग की तो 46 भरे हुए सिलेंडर व 24 गैस सिलेंडर खाली मिले।‌जब गाड़ी चालक व उसके सहायक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो गाड़ी चालक की पहचान हरिओम व सहायक सातरोड़ खास निवासी शीलू के रूप में हुई। 





गाड़ी चालक हरिओम व सहायक शीलू ने बताया कि ये गाड़ी शहीद चंद्र गैस एजेंसी हांसी की है और एजेंसी के मैनेजर ने इस गाड़ी में भरे हुए सिलेंडर लोड करवाकर अवैध रूप से बेचने के लिए उन्हें हिसार भेजा था। क्योंकि उनकी एजेंसी में सिलेंडरों की वास्तविक सेल बहुत कम हो गई है। इस मामले खाद्य आपूर्ति विभाग के निरीक्षक रामनरेश की शिकायत पर चालक हरिओम, सहायक शीलू, गैस एजेंसी के मैनेजर तथा गैस एजेंसी मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीएम फ्लाइंग की टीम में सीएम फ्लाइंग के एएसआई राकेश कुमार, सहायक उप निरीक्षक रामफल, सुरेंद्र सिंह तथा खाद्य आपूर्ति विभाग के उप निरीक्षक दीपक कुमार शामिल थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |