हांसी में अनेक नेता कार्यकर्ताओं सहित विभिन्न पार्टियों को छोड़ दीपेंद्र हुड्डा की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल !
पूर्व विधायकों के कांग्रेस में शामिल होते ही विपक्षी दलों में मची खलबली - दीपेंद्र हुड्डा
हांसी : तहलका न्यूज
सांसद दीपेंद्र हुड्डा फतेहाबाद में 29 मई को विपक्ष आपके समक्ष कार्यक्रम की तैयारियों के लिये आज हांसी में कार्यकर्ताओं की बैठक लेने पहुंचे थे। इस दौरान उनकी मौजूदगी में हांसी से अन्य पार्टियों के सैंकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता और नेता कांग्रेस में शामिल हुए। कल ही चंडीगढ़ में पूर्व विधायकों की बंपर ज्वाईनिंग के बाद आज हांसी में सैंकड़ों कार्यकर्ता, पूर्व पार्षद, सरपंच, पंच व मेम्बरों ने कांग्रेस में शामिल होने का फैसला किया और कांग्रेस में शामिल होने वालों की लाईन लग गयी। इसे देखकर कहा जा सकता है कि सभी पार्टियों में भगदड़ मच गयी है। इस दौरान सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने सभी साथियों का पार्टी में स्वागत किया और कहा कि प्रदेश में बदली हुई परिस्थितियों के बाद लगातार लोग कांग्रेस से जुड़ रहे हैं। लोगों को एकमात्र उम्मीद कांग्रेस पार्टी में दिखायी दे रही है। बीजेपी जेजेपी सरकार से केवल आम जनता ही नहीं बल्कि अन्य पार्टियों के नेता, कार्यकर्ता भी परेशान हो चुके हैं।
सांसद दीपेंद्र हुड्डा की मौजूदगी में आज कांग्रेस में शामिल होने वालों में प्रमुख रूप से कपूर सिंह पुनिया अपने अनेकों समर्थकों के साथ जेजेपी छोड़कर कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। इसके अलावा वार्ड 19 से रमेश सिसोदिया, पूर्व पार्षद, गंगा देवी, धन्नाराम गहलोत, चम्पालाल डाबी, लूणाराम चौहान, हुक्माराम गहलोत, दत्तूराम डालिया, हनुमान खत्री, मदन सिसोदिया, राधेश्याम डाबी, सुरेश डाबी, दयाराम गहलोत, शिवलाल डाबी, जगदीश डाबी, राजकुमार सिसोदिया, बनवारी डाबी, मक्खन लाल चायल, कालू राम डालिया, सुंदरलाल चायल, हीरालाल चायल, ओमप्रकाश चौहान पूर्व पार्षद, राजकुमार जोया, हरिराम चौहान, हरिराम सोनगरा, नरसी गहलोत, पप्पू चायल, संतलाल सुंरुरिया, चानौत सरपंच राममेहर, पूर्व सरपंच जयवीर, विकास मेम्बर दूहन खाप, अश्विनी एडवोकेट पंच, बसाऊ ठोलेदार, होशियार सिंह पंच, ईश्वर पंच, लीलू ठोलेदार, महावीर, रामफल, सुनील, धर्मवीर, विकास, बलवान, राजेन्द्र, देवेन्द्र सिंह, राजेश शर्मा, महेश सोलय, शेर, यशबीर सिहाग, विजय लाल, रामपाल सिहाग, गुलशन मन्जोका, रामकुमार ढण्ढेरी, संजय बेरवल, धर्मवीर मलिक मैनेजर जाट सभा-उमरा, हंसराज, राहुल, जगदीश राय मलिक, कविश, कपिल, सागर, रोहताश, धारा सिंह पूर्व सरपंच, सुन्दर सिंह राठी, बलबीर सिंह ढुल, विनोद, अनूप मलिक, विनीत पुनिया, मोनू बड़सी, अनिल मलिक, आशीष सैनी, सुरेन्द्र यादव, वजीर फोगाट, नन्दकिशोर कासनिया, दलबीर कासनिया, सुभाष बामल, सुरेश कुमार, महासिंह थानेदार, बजीर सिंह ढांडा, धर्मपाल सिंह, सूरजमल पूर्व सरपंच, धीरेंद्र कुमार एडवोकेट, नरेंदर एडवोकेट, संदीप एडवोकेट, प्रदीप एडवोकेट, बलवान सिंह, ईश्वर सिंह आदि थे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks