स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

अंडर 15 आयु वर्ग की कुश्ती ट्रायल मिर्चपुर में

  


नारनौंद :  तहलका न्यूज



    शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स अकेडमी मिर्चपुर में 8 मई को हिसार जिले की अंडर 15 आयु वर्ग के लड़को लिए फ्रीस्टाइल, ग्रीको रोमन व लड़कियों की फ्री-स्टाईल की कुश्ती ट्रायल आयोजित करवाई जाएगी। 







            जानकारी देते हुए जिला कुश्ती संघ हिसार के प्रधान हवा सिंह खारिया और जिला उप प्रधान व अकेडमी संचालक अजय पहलवान ने बताया कि सभी खिलाड़ी सुबह 8 बजे अकेडमी में पहुंचकर अपना वजन करवाना होगा और सभी पहलवानों को वजन में ढेड़ किलोग्राम की छूट दी गई है। सभी पहलवानों को आधारकार्ड, जन्मप्रमाण पत्र व दो फोटो साथ लेकर आने है। ट्रायल में 2007, 2008 व 2009 में जन्मे पहलवान ही भाग ले सकते हैं। सभी खिलाड़ी पासपोर्ट व जन्म प्रणाम पत्र ओरिजनल व फ़ोटो कॉपी साथ ले कर आए। ट्रायल में फिट होने वाले पहलवान 14 व 15 मई को रोहतक जिले के गांव मोर खेड़ी में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |