स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हिसार के जिला शिक्षा अधिकारी व खंड शिक्षा अधिकारी को ग्रामीणों ने बनाया बंधक ! ये थी वजह

 पूरे स्टाफ के तबादले की मांग पर अड़े ग्रामीण, मौके पर पहुंची पुलिस


ग्रामीणों से बातचीत करते शिक्षा विभाग के अधिकारी व 


हिसार: सुनील कोहाड़  तहसलका न्यूज



हिसार जिले के गांव बुगाना में कार्यवाहक हैड अध्यापिका और क्लर्क का विवाद गहराता जा रहा है। स्कूल का निरीक्षण करने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी हिसार और बरवाला के खंड शिक्षा अधिकारी गांव के राजकीय स्कूल में पहुंचे तो इसकी भनक ग्रामीणों को लग गई और उन्होंने स्कूल के गेट को बंद कर गेट के बाहर धरना आरंभ कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही बरवाला थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। 








जिले के गांव बुगाना के राजकीय उच्च विद्यालय की कार्यवाहक हैड टीचर शालू और क्लर्क ललित के बीच विवाद गहराता जा रहा है। शुक्रवार को जिला शिक्षा अधिकारी कुलदीप सिहाग व खंड शिक्षा अधिकारी कुलदीप खटकड़ गांव के सरकारी स्कूल में पहुंचे। बताया जा रहा है कि जैसे ही इन अधिकारियों के स्कूल में आने की भनक ग्रामीणों को लगी तो वो स्कूल में पहुंचे और अधिकारियों से बातचीत करनी चाही। लेकिन वहां पर मौजूद अन्य कर्मचारियों ने अधिकारियों से मुलाकात नहीं होने दी तो ग्रामीण भड़क गए और स्कूल के गेट पर ताला जड़कर स्कूल के बाहर धरने पर बैठ गए। 







अधिकारियों ने इसकी सूचना उच्च अधिकारियों व पुलिस को दी तो बरवाला थाना प्रभारी राजकुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाया। ग्रामीण मांग कर रहे थे कि स्कूल के अध्यापक छात्रों को पढ़ाने की बजाय खुद लड़ाई झगड़ा कर रहे हैं, ऐसे में छात्रों पर गलत असर पड़ रहा हैं। इसलिए स्कूल के पूरे स्टाफ का तबादला किया जाए। वहीं अधिकारियों ने चार कर्मचारियों का तबादला करने की बात कही। इसको लेकर ग्रामीण दो धड़ों में बंट गए। एक कार्यवाहक हैड टीचर के तबादले के खिलाफ था तो दूसरा पक्ष में था। 






ग्रामीणों के बढ़ते विवाद को देख जिला शिक्षा अधिकारी कुलदीप सिहाग ग्रामीणों के बीच पहुचें और ग्रामीणों को समझाया कि जब तक निदेषालय से तबादला नहीं हो जाता तब तक चारों अध्यापक बीईओ कार्यालय में अपनी हाजरी लगाएंगे और पूरे मामले की कानूनी तरीके से जांच होनें दें और ग्रामीण इसमें सहयोग करें ना कि आपस में झगड़ा करें।




कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |