दलजीत सिहाग को गोली मारने में आया भाजपा नेत्री का नाम, किसान यूनियन आई समर्थन में !
सिहाग की पत्नी बोली भाजपा नेत्री सोनाली फौगाट ने करवाया जान लेवा हमला !
हिसार: सुनील कोहाड़ तहसलका न्यूज
राजद्रोह की सजा काट रहे दलजीत सिहाग सहित पांच युवकों पर हुई गोलाबारी को लेकर किसान यूनियन के नेता दलजीत सिहाग के समर्थन में आ गए। वहीं दलजीत सिहाग की पत्नी ने आरोप लगाया कि भाजपा नेत्री सोनाली फौगाट ने उसके पति पर जान लेवा हमला करवाया है। वहीं पुलिस अब तक भी हमलावरों के बारे में कोई भी सुराग लगाने में नाकाम रही है।
किसान यूनियन के सदस्यों के साथ दलजीत सिहाग की पत्नी, मां व गांव की अन्य महिलाएं व पुरूष हांसी पुलिस अधीक्षक नितिका गहलोत से मिलने पहुंची और सिहाग की पत्नी व मां ने कहा कि उनको सोनाली फौगाट से अपनी जान का खतरा है। सिहाग की पत्नी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि हिसार के एक प्लाट को लेकर पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा है। उस समय भी भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट गुट के लोगों ने विवाद किया था और उसी विवाद को लेकर उसके पति पर बृहस्पतिवार को हमला किया गया है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से जल्द से जल्द आरोपितों को गिरफ्तार करने और परिवार को सुरक्षा मुहिया करवाए जाने की गुहार लगाई।
पुलिस को दिए ब्यान में दलजीत सिहाग ने आरोप लगाते हुए कहा कि कृष्णा कालोनी निवासी ऋषभ के साथ उसका प्लाट को लेकर विवाद है। पंद्याल गांव के सुनील, कृष्णा कालोनी निवासी ऋषभ व नवदीप कॉलोनी निवासी कृष्ण के कहने पर ही उन पर हमला किया गया है। पुलिस ने दलजीत सिहाग के ब्यान पर प्रवीन, विषाल, सुनील, ऋषभ और कृष्ण के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहम मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। फिलहाल सभी आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस उनको पकड़ने के लिए उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
गौरतलब है कि जाट आंदोलन में सजा काट रहे हिसार जिले के सिसाय निवासी दलजीत सिहाग अपने चार साथियों के साथ किसी कार्य से स्कार्पियो गाड़ी में सवार होकर हांसी आ रहा था कि जैसे ही वो बाईपास पुल के नीेचे पहुंचे तो पीछे से एक कार आई और उनकी गाड़ी के आगे कार अड़ा कर कार में सवार बदमाषों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी थी। जिसमें दलजीत सिहाग सहित पांचों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks