स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

जींद में बड़ा हादसा : नारनौंद के छः लोगों की मौत, डेढ़ दर्जन घायल !

हरिद्वार में अस्थियां विसर्जित कर वापिस आते समय लक्ष्य प्लांट के ‌पास हुआ हादसा !



जींद : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज




  जींद चंडीगढ़ मार्ग पर मंगलवार की सुबह एक टाटा एस गाड़ी और ट्रक के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि छः लोगों की मौत हो गई। जबकि करीब डेढ़ दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जींद के सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। 





गांव नारनौंद निवासी प्यारेलाल की मौत होने के बाद उसके परिवार के करीब दो दर्जन लोग अस्थियां विसर्जन करने के लिए टाटा एस गाडी में सवार होकर हरिद्वार गए हुए थे। जब वो अस्थियां विसर्जित कर मंगलवार सुबह जब सभी लोग टाटा एस गाड़ी में घर वापस आ रहे थे कि जींद चंडीगढ़ मार्ग पर गांव कंडेला स्थित लक्ष्य प्लांट के ‌पास जींद की तरफ से आ रहे ट्रक व टाटा एस गाड़ी में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई।




भिंड़त इतनी जबरदस्त थी कि टाटा एस गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार छह लोगों की मौत हो गई। जबकि डेढ़ दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान नारनौंद निवासी 40 वर्षीय शिशपाल, 15 वर्षीय अंकूश, 70 वर्षीय धन्नों, 65 वर्षीय सूरजी, 45 वर्षीय   चन्नो व एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई। जोकि पंजाब का रहने वाला बताया जा रहा है। इसके अलावा टाटा एस में सवार 17 अन्य लोग भी घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही जींद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों तथा घायलों को सामान्य अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक को  छोडकर मौके से फरार हो गया। 





सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। सदर थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि टाटा एस गाड़ी तथा ट्रक के बीच हुई भिडंत में छह लोगों की मौत हो गई। जबकि 17 लोग घायल हो गए। मृतक तथा घायल हरिद्वार में अस्थियां विसर्जन कर घर वापस लौट रहे थे।




कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |