स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

सालियों ने ऐसा किया मजाक, रुठे दुल्हा-दुल्हन, बिना दुल्हन के लौटा दुल्हा !

 रूठे दुल्हा-दुल्हन को मनाने में छूटे परिजनों के पसीने, आखिरकार नहीं मानें तो पहुंची पुलिस !


कैधल : तहलका न्यूज



    कैथल जिले में दो बहनों की शादी तय की गई थी, दोनों की बारात भी अलग अलग जगहों से आई थी। छोटी बहन तो शादी के बंधन में बंध अपने पति संग ससुराल चली गई। लेकिन बड़ी बहन की बारात रिबन कटाई की रस्म पर पहुंची तो दुल्हे से सालियों ने मजाक कर दिया। जिससे दुल्हा रूठ गया। दुल्हा-दुल्हन के परिजनों द्वारा काफी देर तक समझाने के बाद भी बात नहीं बनी तो आखिरकार बारात को बिना दुल्हन के ही लौटना पड़ा। 




दरअसल कैथल जिले के पूंडरी क्षेत्र के गांव में दो बहनों की शादी का कार्यक्रम एक मैरिज प्लेस में आयोजित किया गया था। दोनों बहनों की बारात अलग अलग गांव से आई हुई थी और शादी का कार्यक्रम एक मैरिज प्लेस में आयोजित किया गया था। जैसे ही बड़ी लड़की के दुल्हे ने बारात के साथ फेरों के लिए मंडप की तरफ प्रस्थान किया और जयमाला डालने से पहले रिबन कटाई की रस्म अदायगी चल रही थी तो दुल्हे की सालियों ने दुल्हे के साथ मजाक करते हुए फब्तियां कस दी। जिससे दुल्हा रूठ गया और साईड में चला गया। परिजनों व बारातियों ने रूठे दुल्हे को मनाने के लिए खुब दोड़ धूप की लेकिन दुल्हा नहीं माना। कुछ देर बाद छोटी लड़की की बारात भी पहुंच गई और खुशी खुशी उसका दुल्हा अपनी दुल्हन को लेकर विदा हो गया। छोटी लड़की की शादी होने के बाद सबने एक बार फिर से रूठे हुए दुल्हे को मनाने का प्रयास किया तो दुल्हा मान गया। लेकिन जब वर माला डालने के लिए दुल्हन को बुलाया गया तो उसने शादी करने से मना कर दिया। जिसके बाद दुल्हा-दुल्हन के परिजनों के पसीने छूट गए। काफी देर तक मनाने का सिलसिला जारी रहा। लेकिन दुल्हन नहीं मानी तो इसकी भनक पुलिस को लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने भी अपनी तरफ से पूरी कोशिश की लेकिन बात नहीं बनी। जिसके बाद दुल्हा-दुल्हन सात फेरों के बंधन में नहीं बंध पाए। वहीं पुलिस को भी बैरिंग लौटना पड़ा। क्योंकि दुल्हा-दुल्हन के परिजनों ने एक दूसरे के खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई।





दुल्हन ने शादी करने से मना कर दिया और बारात वापस लौट गई। इस मामले में विवाद होने की सूचना पूंडरी पुलिस के पास भी पहुंची थी और जांच के लिए जांच अधिकारी अनिल कुमार मौके पर भी पहुंचे। लेकिन वहां आपसी विवाद होने के कारण और दोनों पक्षों में किसी ओर से भी शिकायत न मिलने के कारण पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई। जांच अधिकारी ने बताया कि वे सूचना मिलने पर विवाह स्थल पर गए थे लेकिन इस मामले में किसी पक्ष की ओर से शिकायत नहीं दी गई है।


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |