नारनौंद में भाजपा जजपा सरकार पर गरजे कांग्रेसी नेता
कांग्रेस सत्ता में आने पर प्रदेश बनेगा नंबर वन - इंदुराज नरवाल
नारनौंद : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
गठबंधन सरकार से प्रदेश के सभी वर्ग दुखी हो चुके हैं। आज कर्मचारी, किसान व मजदूर सड़कों पर बैठकर सरकार के खिलाफ आंदोलन करने पर मजबूर हो रहे हैं। कांग्रेस पार्टी की सरकार बनते ही प्रदेश को विकास के मामले में नंबर वन बनाया जाएगा। उक्त शब्द कांग्रेस के विधायक इंदु राज नरवाल ने कस्बे के किसान रेस्ट हाउस में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि फतेहाबाद में विपक्ष आपके समक्ष कार्यक्रम में प्रदेशभर से हजारों कार्यकर्ता पहुंचेंगे। इसके लिए नारनौंद हल्के के कार्यकर्ताओं को न्योता देने के लिए आया हूं। इसी कार्यक्रम के तहत पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा प्रदेश में बढ़ती महंगाई के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करने का काम करेंगे। आज प्रदेश में गठबंधन सरकार ने महंगाई को इतनी ज्यादा बढ़ा दिया है कि गरीब व्यक्ति के लिए दो वक्त की रोटी का जुगाड़ करना भी मुश्किल हो गया है।
कांग्रेस हाईकमान में वरिष्ठ नेता उदयभान को प्रदेश के अध्यक्ष बनाकर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर विश्वास जताते हुए उन्हें फ्री हैंड कर दिया है। आज पूरे प्रदेश के लोग भूपेंद्र सिंह हुड्डा से उम्मीद लगाकर बैठे हुए की जब वह सत्ता में आएंगे तो प्रदेश में दोबारा से विकास की गंगा बहेगी। विपक्षी पार्टियों की हालात यह है कि उन्हें कोई सुनने वाला नहीं है। 29 मई को अलग-अलग पार्टियां अपना शक्ति प्रदर्शन कर रही हैं। उसी दिन तस्वीर साफ हो जाएगी प्रदेश की जनता किसके साथ है।
कांग्रेसी नेता जस्सी पेटवाड़ ने कहा कि फतेहाबाद में विपक्ष आपके समक्ष कार्यक्रम में नारनौंद हलके से हजारों कार्यकर्ता भाग लेंगे। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रणदीप लोहान, ओम प्रकाश ढांडा, डॉ कुलवंत मोर, सरपंच अनिल मोर, साहिल खरब, सरपंच अजीत सिंह, वजीर पुलिया,कुलदीप आर्य, नरेश खरब, बिट्टू लोहान, रामफल पाली, राजेश दलाल, प्रेम मोठ इत्यादि विशेष तौर पर मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks