स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

RTA का ड्राइवर लोकेशन शेयर कर सरकार को लगा रहा था चूना, साथियों सहित काबू !

 



हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज



ट्रक चालकों से आरटीए के ओवरलोडिंग वाहनों की चैकिंग करने वाली टीमों की जानकारी ट्रक ड्राइवरों को देने के मामले में हिसार पुलिस ने आरटीए के ड्राइवर सहित तीन लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इन पर आरोप है कि ये चैकिंग अभियान चलाने वाली आरटीए की गाड़ियों का पीछा कर उनकी लोकेशन ओवर लोड चलने वाले ट्रक डम्पर चालकों को सोशल मीडिया के जरिए देते थे और इसके बदले उनसे रुपए वसूल करते थे। 




पुलिस उपाधीक्षक नारायण चंद ने बताया कि आरोपित करीबन एक साल से व्हाट्सएप के जरिए  ओवरलोड और अवैध वाहन चालकों को आरटीए की चेकिंग करने वाली गाड़ियों की लोकेशन शेयर कर रहे थे। जिसके कारण ओवर लोड तथा अवैध रूप से चलने वाली गाड़ियों के चालक चौकन्ना हो जाते और अपना बचाव करने में कामयाब हो जाते। जिसके कारण सरकार को तो चूना लगा ही रहे थे साथ ही गैर कानूनी तरीके से काम करने वालों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे थे। ट्रक चालकों को आरटीए की लोकेशन शेयर करने के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल हुई है। पकड़े गए आरोपितों की पहचान न्यू मॉडल टाउन निवासी अजय, श्योपुरा राजगढ़ निवासी प्रदीप और खावड़ा जिला फतेहाबाद निवासी सतीश उर्फ चीनू के रूप में हुई है। इनके पास भी डम्पर गाड़ियां है। जोकि तोशाम रोड़, राजगढ़ रोड़, फतेहाबाद व दिल्ली रोड़ पर ओवर लोंडिग ट्रक तथा डम्पर चलते हैं। इस तीनों ने योजना बनाई कि अन्य ट्रक व डम्पर मालिकों से संपर्क करके उनसे प्रति माह पैसे लेकर आरटीए की लोकेशन के बारे वे जानकारी उपलब्ध करवा दी जाएगी। जिससे वो भारी भरकम चालान से बच सकते हैं।






डीएसपी ने बताया कि आरोपितों ने ट्रक तथा डम्पर मालिकों व ड्राइवरों से सम्पर्क साधकर हर हर महादेव व जय श्रीराम नाम से दो व्हाट्सएप ग्रुप बनाए, इन दोनों ग्रुपों में डम्पर चालकों तथा वाहन मालिकों के करीब 250 नंबर जोड़ दिए। अजय तोशाम रोड़ पर आने वाली गाड़ियों, प्रदीप राजगढ़ रोड़ पर आने वाली गाड़ियों तथा सतीश फतेहबाद रोड़ पर आने वाली गाड़ियों को आरटीए की लोकेशन व्हाट्सएप के माध्यम से देने की जिम्मेदारी निर्धारित की गई थी। पुलिस का दावा है कि लोकेशन शेयर करने के बदले ट्रक तथा डम्पर मालिक इन्हें पैसे देते थे। जितेन्द्र उर्फ लम्बू की आरटीए हिसार के ड्राइवर राजगढ़ निवासी प्रदीप से दोस्ती थी। राजगढ़ निवासी प्रदीप योजनानुसार आरटीए हिसार की लोकेशन जितेंद्र उर्फ लम्बू को देता और वही लोकेशन आरोपित अजय व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर कर देता था। पुलिस टीम ने आरोपितों से पूछताछ के बाद आरोपितों की प्रयोग की जा रही गाड़ी और मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |