हरियाणा में बजा चुनावी बिगुल ; 19 जून को होगा मतदान !
Elections of Municipal :
निकाय चुनाव को लेकर हरियाणा में 19 जून को होगी वोटिंग !
चंडीगढ़ : तहलका न्यूज
काफी इंतजार के बाद आखिरकार हरियाणा में निकाय चुुनाव का बिगुल बज गया। हरियाणा चुनाव आयोग ने इसकी घोषणा कर दी है। हरियाणा राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने सोमवार को प्रैस वार्ता करते हुए तारीखों के ऐलान कर दिया। उन्होंने कहा कि 19 जून को चुनाव होगा, वहीं मतों की गिनती 22 जून को होगी। फरीदाबाद नगर निगम सहित 18 नगर परिषदों और 31 नगर पालिकाओं में चुनाव होने हैं। महिलाओं के लिए एक तिहाई रिजर्वेशन निर्धारित किया गया है वहीं महिलाओं और एससी उम्मीदवार के लिए आठवीं पास होना जरूरी। जबकि अनारक्षित उम्मीदवारों के लिए 10वीं पास होना जरूरी है। वहीं 30 मई से उम्मीदवारों का नामांकन प्रक्रिया शुरू हाेंगी और 6 जून को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। जो उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र वापस लेना चाहते होंगे वो 7 को नामांकन वापस ले सकते हैं। इसी दिन चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की लिस्ट फाइनल कर दी जाएगी। पोलिंग बूथों की सूची भी 7 जून को ही जारी होगी। मतदान के लिए 1 घंटे का टाइम एक्स्ट्रा दिया गया सुबह 7बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा।
18 नगर परिषद : हांसी, जींद, फतेहाबाद, कैथल, झज्जर, भिवानी, गोहाना, होडल, पलवल, सोहना, मंडी डबवाली, चरखी दादरी, बहादुरगढ़, नरवाना, टोहाना, नूंह, कालका, नारनौल में चुनाव होगा।
वहीं 31 नगर पालिकाओं में चुनाव : प्रदेश की 31 नगरपालिकाओं के लिए भी 19 जून को मतदान होगा। जिनमें महम, उचाना, तरावड़ी, निसिंग, सफीदों, चीका, महम, राजौंद, पिहोवा, उचाना, महेंद्रगढ़, शाहाबाद, घरौंडा, सफीदों, गन्नौर, रतिया, चीका बरवाला, असंध, लाडवा, भूना, ऐलनाबाद, रानियां, बावल, ऐलनाबाद, नांगल चौधरी, नारायणगढ़, समालखा, फिरोजपुर झिरखा, पुन्हाना, इस्माइलाबाद, साढौरा, कुंडली, सीवन, बाढ़ड़ा और बादली में चुनाव होंगे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks