स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हांसी पुलिस ने चलाया चैकिंग अभियान, माजरा प्याऊ पर काटे चालान !

अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की मुहिम हो रही है कारगर !



हांसी / नारनौंद : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज



   हांसी पुलिस ने अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। जिसके चलते अपराधी हांसी में पकड़े जाने के डर से हांसी जिले में प्रवेश करने से कतरा रहे हैं। हांसी नारनौंद पुलिस दिन रात जगह जगह पुलिस नाके लगाकर अपराधियों पर लगाम कसने में कामयाब हो रही है साथ ही वाहन चालक भी ट्रैफिक नियमों का पालन करते नजर आ रहे हैं। रविवार को हांसी जिले में सैकड़ों वाहनों की चैकिंग की गई। 



 


हांसी जिला पुलिस ने रविवार को पुलिस उपस्थिति दिवस मनाया।  पुलिस अधीक्षक नितिका गहलोत  के मार्गदर्शन  में जिला भर में विशेष चैकिंग अभियान चलाया गया । इस अभियान के तहत पुलिस ने विशेष रूप से गश्त, नाकाबन्दी व चैकिंग की है। इस अभियान का उद्देश्य आमजन में पुलिस की मौजूदगी दर्ज कराना है ताकि आमजन अपने आपको सुरक्षित महसूस करें । अभियान के तहत सभी प्रभारी थाना/चौकी को अपने-2 क्षेत्र में प्रभावी रूप से गश्त व नाकाबन्दी करने बारे दिशा-निर्देश जारी किए गए । थाना/चौकी में मौजूद ज्यादा से ज्यादा पुलिस बल को गश्त व नाकाबन्दी पर तैनात किया गया। इसके अतिरिक्त पुलिस लाइन, एसपी ऑफिस, एस्कोर्ट गार्द आदि में तैनात पुलिस बल को भी नाकों व गश्त में तैनात किया गया है। 



महिला पुलिस कर्मियों को भी गश्त व नाकाबन्दी पर तैनात किया गया है । 6 घण्टें चले अभियान के दौरान सभी राइडर/पीसीआर निरंतर गश्त में रही है। सभी राजपत्रित अधिकारियों ने अपने-2 एरिया में गश्त व चैकिंग की है तथा अधीनस्थ अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए है।




 पुलिस द्वारा शहर  के भीड़-भाड़ वाले बाजार में कस्बों के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, पार्क, चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर भी विशेष रूप से पुलिस बल को तैनात किया गया है। पुलिस की अलग-2 टीमों द्वारा होटल, ढाबों, धर्मशाला, पीजी, होस्टल आदि को चैक किया गया। गश्त, नाकाबन्दी व चैकिंग के दौरान मिलने वाले संदिग्ध व्यक्तियों की गहनता से जांच की गई है।




  हरियाणा पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभियान “पुलिस उपस्थिति दिवस” पर हांसी पुलिस के सभी पुलिस अधिकारी व जवानों ने गश्त, नाकाबन्दी व चैकिंग में मौजूद रहे है। पुलिस नें आमजन के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज कराई गई है । पुलिस की उपस्थिति से आजमन अपने आपको सुरक्षित महसुस करते है ।





 हांसी  पुलिस द्वारा लोगो की सुरक्षा के हर संभव प्रयास किए जा रहे है । पीसीआर/राइडर निरंतर गश्त कर रही है । सभी प्रभारी थाना/चौकी अपने-2 एरिया में सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए हुए है । पुलिस आमजन से भी सहयोग की  अपील करती है।




नारनौंद क्षेत्र के माजरा प्याऊ पर सब इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह की अगुवाई में पुलिस ने चैकिंग अभियान चलाया और वाहन चालकों के कागजातों की चैकिंग कर ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों के चालान किए गए। पुलिस की मुस्तैदी के चलते वाहन चालक वैकल्पिक रास्ते तलाशते नजर आए।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |