स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

फेरों के समय दुल्हन ने खोला मुंह, तो मायूस होकर बारात बैरिंग लौटी !

 दुल्हन को पसंद नहीं आया दुल्हा, फेरों पर शादी से इंकार

      ‌काल्पनिक फोटो।



बरेली : तहलका न्यूज


जिले के गांव साहपुर में दुल्हन ने ऐन फेरों के समय तर्क देते हुए शादी करने से इन्कार कर दिया। दुल्हन ने जो तर्क दिया वो सुन कर सभी को चौंका दिया। दुल्हन ने कहा कि उसे दूल्हा पंसद ही नहीं है। जिससे शादी के माहौल में सब टैंशन में हो गए। इसके साथ ही घर वालों के साथ साथ बरातियों व रिश्तेदारों ने उसे समझाने के लिए ऐडी चोटी का जोर लगा दिया। लेकिन सब नाकाम रहे। तो मामला पुलिस थाने ‌तक पहुंच गया। पुलिस ने वर और वधू पक्ष के बीच के खर्चों का हिसाब किताब करवा दिया और मायूस बराती बगैर दुल्हन लिए वापस लौट गई।








जानकारी के अनुसार साहपुर की युवती की शादी आंवला के गांव लक्ष्मीपुर के युवक से तय हुई थी। 20 अप्रैल को सगाई की रस्म अदा की गई और रविवार रात को दुल्हा बारात लेकर पहुंच गया। धूमधाम से शादी की रस्में पूरी की जा रही थी।‌ ढ़ोल नगाड़ों पर नाचते गाते बारातियों ने दुल्हन के घर के दरवाजे पर दस्तक दी। रिबन कटाई, नीम झराई सहित अन्य रस्म पूरी हुई तो वर माला डालने के लिए दुल्हन बुलाई गई तो दुल्हे को देखकर दुल्हन अपने पांव पीछे खींचने लगी। लेकिन उस समय घर वालों के दबाव में आकर दुल्हन ने वर माला डाल दी। तो दुल्हा फेरों के मंडप में पहुंच गया। पंडित फेरों की रस्म अदा करवा रहा था। इसी बीच दुल्हन को बुलाया गया। लेकिन इस दौरान दुल्हन इस दुल्हे से शादी न करने की ठान चुकी थी। उसने कहा कि मुझे दुल्हा पसंद नहीं है, ऐसे में वो उसके साथ शादी नहीं करेंगी। दुल्हन के परिजनों, रिश्तेदारों और बारातियों ने उसे मनाने के लिए काफी दौड़ धूप की। लेकिन सफलता नहीं मिली। 











जब तमाम कोशिशें करने के बाद भी दुल्हन अपने फैसले से टस से मस नहीं हुई तो मामला कोतवाली पहुंच गया। पुलिस ने भी दुल्हन को काफी समझाया, लेकिन पूरी रात इसी बीच गुजरने के बाद भी दुल्हन अपने फैसले पर डटी रहीं। आखिरकार दिन के दस बज गए और पुलिस ने वर वधू पक्ष के लोगों को बैठाकर शादी में लेन देन के खर्च पर सहमति बनवाई और पंचायती तौर पर समझौता करवाया। अंत में बारात बिना दुल्हन लिए ही वापिस मायूस होकर लौट गई।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |