स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

मासूम गोलू के हत्यारे तक पहुंची पुलिस, हत्या की वजह जानकर चौकिए मत !

 तीसरी आंख से खुला गोलू की हत्या का रहस्य



बहादुरगढ़ : तहलका न्यूज



    बहादुरगढ़ के लाईन पार क्षेत्र में करीबन दस दिन पहले एक दस वर्षीय मासूम का अपहरण कर ईंट पत्थरों से हमला कर हत्या करने के मामले में पुलिस ने एक नाबालिग युवक को काबू करने में सफलता हासिल की है। उसके शव को किसने खुर्द-बुर्द करने की कोशिश की थी। क्योंकि मनीष उर्फ गोलू का शव अर्धजली हालत में एक खाली पड़े प्लाट में पड़ा हुआ मिला था। 




मिली जानकारी के अनुसार बहादुरगढ़ के सुभाष नगर में उत्तर प्रदेश का राजकुमार पिछले काफी समय से रह रहा है और 18 अप्रैल को उसका दस साल का बेटा मनीष उर्फ गोलू उसके मामा के घर से अज्ञात परिस्थितियों में लापता हो गया था। जिसका शव अगले दिन उसके घर के पास खाली पड़े एक प्लाट में अर्धजला पड़ा हुआ मिला था। पुलिस ने इस मामले के आरोपित तक पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ी और आरोपित का सुराग देने वाले को ईनाम देने का भी ऐलान कर दिया था। लेकिन कहीं से कोई सुराग हाथ नहीं लगा। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। पुलिस ने गोलू के मामा के मकान में किराए पर रहने वाले के नाबालिग युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने वारदात कबूल कर ली।






पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि गोलू के साथ खेलते समय नाबालिग की कहासुनी हो गई थी और उस दिन भी खेलते हुए गोलू ने उसकी तरफ पत्थर फेंका था। जिससे गोलू उसे खटक गया और उसने उसे सबक सिखाने की ठान ली। खेलते हुए गोलू अपने घर के पास खाली पड़े प्लाट में पहुंचा तो बदला लेने की टाह में नाबालिग उसके पीछे पीछे पहुंच गया। वहां पर उसने गोलू पर ईंट पत्थरों से हमला कर दिया। जिससे वो गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर गया और आरोपित नाबालिग मौके से भाग गया। 







मामले की गहनता से जांच करते हुए पुलिस ने कॉलोनी में लगे एक-एक सीसीटीवी की फुटेज खंगाल डाली, सब सीसीटीवी फुटेज बारीकी से परखी। इस दौरान सीसीटीवी में एक किशोर  नजर आया। जोकि वारदात की रात वो बार-बार उस खाली पड़े प्लाट के पास आ रहा था। पुलिस ने उससे शुरुआत में पूछताछ की तो उसने इंकार कर दिया। जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो मामले का खुलासा हो गया। पकड़े गए आरोपित की उम्र करीब 15 साल है। मृतक गोलू का मामा जिस मकान में किराये पर रहता है, उसी मकान में यह आरोपित किशोर भी अपने परिवार सहित रह रहा है।








मंगलवार देर शाम सीआईए-2 परिसर में आयोजित पत्रकार वार्ता में एसपी वसीम अकरम ने बताया कि लाइनपार थाना पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझा लिया है। मामले में नाबालिग आरोपित को हिरासत में लेकर जांच की तो उसने हत्या की वारदात कबूल कर ली। आरोपित ने बताया कि गोलू ने उसकी स्व. मां के बारे में अपशब्द अथवा गाली आदि का इस्तेमाल किया था। इसलिए उसने गुस्से में आकर ईंट मार दी। घर आकर गोलू शिकायत न करे इसलिए फिर दोबारा ईंट मार दी। आरोपित को बाल सुधारगृह भेज दिया है।





कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |